औरैया 13 मार्च *ऑपरेशन मुस्कान के तहत बालक को माता-पिता से मिलाया*
*बेला,औरैया।* रविवार 13 मार्च 2022 को ग्राम जमालपुर थाना बेला जनपद औरैया में ग्राम- वासियों द्वारा पीआरवी पुलिस को सूचना मिली कि एक बालक जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है। गांव में घूम रहा है। इस सूचना पर पीआरवी में नियुक्त उ0नि0 विद्यासागर मय कां0 जीवनलाल आरक्षी/चालक जितेंद्र कुमार द्वारा बालक को थाने लाया गया। बालक से प्रभारी निरीक्षक जीवाराम द्वारा उसके परिवार के बारे में जानकारी करने पर बालक जिसका नाम रोहित पुत्र सहदेव निवासी पूराकला थाना सहायल जनपद औरैया ज्ञात हुआ। बालक उपरोक्त के पिता सहदेव को थाना हाजा बुलाकर रोहित को उसके पिता के सुपुर्द कर थाना से रुखसत किया गया।बच्चे को सकुशल पाकर पिता एवं परिवारीजनों मे खुशी का माहौल है। पुलिस के द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की परिवारीजनों व स्थानीय लोगो द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

More Stories
जयपुर26जुलाई26*तीज की उमंग और सौंदर्य से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*