औरैया 10 नवम्बर *विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत महिला सशक्तिकरण पर दिया बल*
*औरैया।* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा चलाए जा रहे अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया के निर्देशानुसार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे से एनसीडब्ल्यू के साथ महिला जनसुनवाई विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन ककोर मुख्यालय के सभागार में किया गया। जिसमें समस्त महिलाओं के अधिकारों व समस्याओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य महिला आयोग द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण योजना पर बल दिया गया। स्थाई लोक अदालत द्वारा महिलाओं से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गायत्री शर्मा द्वारा भी महिलाओं को स्वयं के प्रति जागरूक होने के बारे में बताया गया , साथ ही साथ महिला जन सुनवाई के कार्यक्रम के दौरान सामने आई महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया तथा तत्काल न्याय दिलाने के लिए संबंधित अधिकारी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया द्वारा निर्देशित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव दिवाकर कुमार ,मुख्य विकास अधिकारी ,महिला कल्याण अधिकारी वंदना शर्मा, सोशल कोऑर्डिनेटर विद्या सिंह, विनीता पांडे सदस्य स्थाई लोक अदालत , गायत्री शर्मा लॉ स्टूडेंट , तथा महिला थाना अध्यक्ष प्रीति सिंह एवं पीएलबी लालता प्रसाद सविता व रवि दत्त तिवारी के साथ दिलीप कुमार कार्यक्रम प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*”आज़ादी के 78 साल बाद भी प्यासा है मेरा गाँव!”