रायबरेली 10 नवम्बर *समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से रबी की फसलों की बुआई हो रही प्रभावित
सहकारी समितियों पर ताला, खाद का संकट
महराजगंज/ रायबरेली जिले की सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल के कारण समितियों पर ताला लटक रहा है, जिससे किसानों को खाद के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है, इतना ही नहीं समितियों पर खोले गए क्रय केंद्र भी बंद पड़े हुए हैं, शासन ने किसानों की सुविधा के लिए सहकारी समितियों को संचालित किया है, समितियों के माध्यम से किसानों का धान गेहूं क्रय करने व उर्वरक की बिक्री करने का कार्य किया जाता है, रबी की फसलों की बुवाई का कार्य किसानों ने शुरू कर दिया है, किसानों को डीएपी व यूरिया खाद की जरूरत है, लेकिन कर्मियों के हड़ताल के कारण समितियों में ताला लटक रहा है, जिससे किसानों को खाद के लिए प्राइवेट दुकानों का चक्कर काटना पड़ रहा है, समितियों के सचिवों की ओर से संचालित पीसीएफ के धान क्रय केंद्र भी बंद पड़े हैं, और बुधवार को भी धरना प्रदर्शन जारी रहा बताते चलें कि समितियों से बिना खाद लिए लौटने को मजबूर हुए किसान उर्वरक की कालाबजारी रोकने को लेकर सरकारी केंद्रों पर ऑनलाइन सिस्टम से उर्वरक बिक्री की व्यवस्था किसानों के गले की फांस बन गई है, आलम यह है कि इन केंद्रों से किसानों को बिना खाद के खाली हाथ लौटना पड़ रहा है, गोदामों पर खाद नदारद है, यदि खाद है भी तो सर्वर की परेशानी है, इन दिनों गेहूं मटर आलू सरसों चना मसूर आदि की बुआई का समय चल रहा है, बुआई के लिए किसानों को उर्वरक की आवश्यकता है
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*