औरैया 10 नवम्बर *जनपद में धूमधाम से मनाया गया छठ पूजा व्रत*
*महिलाओं ने की छठ पूजा*
औरैया जनपद में छठ पूजा वुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। सुहागिन महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर व्रत तोड़ा। उनके साथ आए परिवारीजन भी भगवान सूर्य और छठ मइया की पूजा की। नहर आदि स्थानों पर वुधवार तड़के ही पूजा के लिए महिलाएं और उनके परिवारीजन एकत्र होने लगे।
इस दौरान हाली-हाली उठ ये आदिमतल तोहे अरघा दियाब… घटवा के आरी-आरी रोपब केरवा बोवब निबुआ… हथवा में फुलवा डलिया छठ पूजन जाय… जल्दी उग हो सूरजदेव आदि गूंजते रहे।
सुहागिन महिलाएं पानी के पास खड़ी होकर भगवान सूर्य के निकलने का इंतजार करती दिखी। उनके परिवारीजन भी आसमान की ओर टकटकी लगाए देखते रहे। आकाश में सूूर्य की लालिमा छाते ही छठ मइया के जयकारे लगने शुरू हो गए। इसके बाद पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। पूरे उल्लास के साथ भगवान सूर्य की आरती करने के साथ विधि-विधान के साथ पूजा की गई।
पूजा के दौरान कैमरों में तो कोई मोबाइल क्लिक करके हर पल को कैद करने में लगा रहा। छठ पूजा में महिलाएं चार दिन तक कठिन व्रत रखती हैं। इस दौरान किसी ने पुत्र प्राप्ति तो कोई सुख समृद्धि की छठ मइया से कामना की। मान्यता है कि छठ पूजा से परिवार की निरोगता, सुख और समृद्धि आती है। इसी के साथ छठ महापर्व का समापन हो गया।
इस मौके पर प्रीति यादव, प्रेमा देवी ,सपना सैनी,नीलम,मालिन ताई,गौरव यादव,पवन यादव,संतोष यादव,अतवल यादव, अनिल यादव, सहोदरा यादव, रमेश प्रजापति,सुमित आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*