October 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 10 नवम्बर *निराश्रित महिला के साथ किया दुष्कर्म*

औरैया 10 नवम्बर *निराश्रित महिला के साथ किया दुष्कर्म*

औरैया 10 नवम्बर *निराश्रित महिला के साथ किया दुष्कर्म*

*औरैया।* थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक निराश्रित महिला 2 दिन पूर्व औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निवासी अपनी दादी के पास आने के लिए सड़क पर खड़ी हुई थी। उसी समय कस्बा दिबियापुर निवासी कार सवार लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया , और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बुधवार को निराश्रित महिला अपनी मां व दादी एवं अन्य परिजनों के साथ 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया पहुंची। जहां पर उसने मेडिकल जांच करानी चाही लेकिन चिकित्सकों ने पहले थाने में मामले की रिपोर्ट पंजीकृत कराए जाने के लिए कहकर मेडिकल जांच से इंकार कर दिया। निराश्रित युवती की मां का कहना है कि उसने इस आशय की जानकारी तत्समय थाना दिबियापुर पुलिस को दी , लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी है। महिला अपनी पीड़ित पुत्री को लेकर दिबियापुर थाना जाने की बात कह कर चली गई।
थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम निवासी एक 21 वर्षीय निराश्रित महिला सोमवार को कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम निवासी अपनी दादी के घर आने के लिए निकली थी। जब वह कस्बा दिबियापुर में औरैया आने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय कार सवार दो लोगों ने उसे जबरन कार में डाल लिया , और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस आशय की जानकारी युवती ने अपनी मां को दी। जिस पर उसकी मांआरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना दिबियापुर पहुंची , और पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। निराश्रित महिला ऑटो के माध्यम से अपनी दादी के घर औरैया क्षेत्र के गांव पहुंची जहां पर उसकी हालत बिगड़ने के चलते बुधवार को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय में उसकी मां , दादी व अन्य परिजनों ने भर्ती कराया। इसके साथ ही युवती व उसकी मां ने चिकित्सकों को घटना की जानकारी दी। जिस पर चिकित्सकों ने मेडिकल जांच से इंकार करते हुए कहा , कि पहले वह थाना दिबियापुर जाकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराये, इसके बाद ही उसका मेडिकल परीक्षण किया जा सकता है। जिस पर निराश्रित महिला अपने परिजनों के साथ थाना दिबियापुर जाने की बात कह कर चली गई। आपको बताते चलें कि निराश्रित महिला के फिरोजाबाद टूंडला निवासी पति कि करीब 3 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पति की मृत्यु के बाद से वह अपने मायके माता पिता के साथ रहती है उपरोक्त जानकारी पीड़ित युवती की मां के द्वारा दी गई है। इस संबंध में जब थाना इंचार्ज दिबियापुर विकास राय से दूरभाष के माध्यम से जानकारी ली गई , तभी उन्होंने बताया कि उपरोक्त महिला थाना पर नहीं आई है। बुधवार की शाम उसने मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है। थाना आने पर मामला संज्ञान में लिया जाएगा। अभी उपरोक्त घटना उनके संज्ञान में नहीं है।

Taza Khabar