औरैया 07 फरवरी *विद्यालय खुले पर छात्र नदारद*
*बहुत कम संख्या में छात्र पहुंचे विद्यालय, कोरोना संक्रमण के चलते पिछले एक माह से बंद थे विद्यालय*
*बिधूना,औरैया।* कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पिछली छह जनवरी को विद्यालयों में छात्र/छात्राओं की पढ़ाई कराने और उन्हें विद्यालयों में बुलाये जाने पर रोक लगा दी गई थी। मगर पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या में आयी कमी के बीच शासन ने सोमवार से विद्यालय खोलने और छात्र/छात्राओं की पढ़ाई कराने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद सोमवार से क्षेत्र में सभी विद्यालय खुले मगर छात्र/छात्राएं बहुत कम आये।
कस्बा में संचालित श्री गजेन्द्र सिंह पब्लिक इंटर कालेज की छात्र संख्या लगभग दो हजार की है। मगर विद्यालय खुलने के पहले दिन करीब 25-30 छात्र/छात्राएं ही पढ़ाई के लिए विद्यालय आये, जिस कारण शिक्षण के दौरान एक कक्षा में 3-4 ही छात्र/छात्राएं नजर आये। फिर भी विद्यालय में शैक्षणिक कार्य शुरू कर दिया गया है। यही हाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज कैथावा, गांधी इंटर कालेज बिधूना, गांधी इंटर कालेज एरवाकटरा, नारायण इंटर कालेज असजना, किसान इंटर कालेज कुदरकोट आदि का रहा।श्री गजेन्द्र सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह यादव ने बताया कि शासन एवं विभाग के निर्देश पर अभी तक मोबाइल पर वर्चुअल शिक्षण कार्य चल रहा था, आज से विद्यालय खुलने का आदेश हुआ है, विद्यालय खुला भी है पर बच्चे बहुत कम आये हैं। अभिभावकों को सूचना दी जा रही है, कि विद्यालय खुल गये हैं, और शिक्षण कार्य भी चालू करा दिया गया है। कोरोना गाइड लाइन के मुताबिक अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षण कार्य हेतु विद्यालय भेजें। सोमवार से विद्यालय खुलने से शिक्षण संस्थाओं के संचालको एंव शिक्षक शिक्षिकाओं अविभावकों ने जहाँ शासन के निर्णय की सराहना की है वही खुशी प्रकट की है। शिक्षण संस्थाओं के संचालको ने कहा वह कोविड 19 के दिशा निर्देशों के तहत शिक्षण कार्य करायेंगे ताकि बच्चे किसी भी तरह के संक्रमण से प्रभावित न हों।

More Stories
लखनऊ 29 मार्च 26*यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन देगी योगी सरकार*
लखनऊ 29 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
लखनऊ 29 मार्च 26*सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित*