March 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *अलग बैंक खाते से ही करना होगा प्रचार पर खर्च*

*औरैया।* फरवरी को जिले में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में उतरने वाले हर उम्मीदवार को चुनाव खर्च के लिए अपना एक अलग बैंक खाता खोलना होगा। इस बारे में केन्द्रीय चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किये हैं।
आयोग ने कहा है कि चुनाव खर्च पर निगरानी को लेकर यह निर्णय लिया गया है। जिले में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन दिनों तेजी से चुनाव प्रचार चल रहा है। ऐसे में आयोग ने कहा है कि चुनाव व्यय के उद्देश्य से बैंक खाता या तो प्रत्याशी के नाम से या उसके चुनाव एजेण्ट के साथ संयुक्त रूप से खोले जा सकेंगे। बैंक खाता उम्मीदवार के परिवार के किसी सदस्य या किसी अन्य व्यक्ति के नाम से नहीं खोला जा सकेगा। ऐसे बैंक खाते राज्य में कहीं भी खोले जा सकते हैं। यह खाते सहकारी बैंकों सहित किसी भी बैंक या डाकघर में खोले जा सकते हैं। अभ्यर्थी के पहले से खुले बैंक खाते को निर्वाचन व्यय के प्रयोजन के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा। आयोग ने प्रत्याशियों द्वारा सभी चुनाव खर्च केवल इस बैंक खाते से ही किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्याशी द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यों पर किए जाने वाले सभी व्यय अपनी निधि सहित इस बैंक खाते में डाले जाएंगे तथा चुनाव परिणामों की घोषणा की तारीख से 30 दिनों की अवधि के भीतर दाखिल किए जाने वाले निर्वाचन व्यय को विवरण सहित इस बैंक खाते की स्वप्रमाणित प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी। आयोग द्वारा सभी अभ्यर्थियों को चुनाव खर्च के लिए इस खाते से बीस हजार रुपये तक की नगद धनराशि खर्च करने की सीमा तय की है, इसके ऊपर के चुनाव खर्च को अपने इस बैंक खाते से क्रास अकाउंट पेयी चेक,ड्राफ्ट या आरटीजीएस, एनइएफटी के माध्यम से की जाएगी। न तो कोई चुनाव एजेण्ट एवं उनके अनुयायी और न उम्मीदवार स्वयं ही चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनाव क्षेत्र में पचास हजार रूपये से अधिक की नकद राशि ले जा सकता है। यदि कोई निर्वाचन व्यय बिना इस बैंक खाते के माध्यम से किया गया है या निर्धारित चेक, ड्राफ्ट या आरटीजीएस, एनइएफटी के माध्यम से नहीं किया गया है तो यह समझा जाएगा कि प्रत्याशी ने आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने जिलों में अवस्थित सभी बैंकों व डाकघरों को यथोचित अनुदेश जारी करेंगे कि वे यह सुनिश्चित करें कि प्रत्याशियों को निर्वाचन के प्रयोजनार्थ बैंक खाते खोलने के लिए वे समर्पित काउन्टर खोलें। निर्वाचन अवधि के दौरान, बैंक इन खातों में जमा और उनसे आहरण करने की अनुमति प्राथमिकता के आधार पर देंगे।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सोशल मीडिया पर प्रचार में रहें सतर्क*

*औरैया।* क्या आप किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन है या फिर फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर या अन्य किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक रूप से किसी पार्टी या प्रत्याशी से जुड़े चुनाव प्रचार, कॉमेंट, लाइक या शेयर करते है, तो सावधान हो जाये क्योंकि चुनाव से जुड़े किसी भी वर्चुअल प्रचार माध्यम पर प्रशासन की पैनी नजर है।जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में संचालित सभी वाट्सग्रुप एडमिन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इन्टाग्राम तथा ट्विटर पर कार्य करने वालों से कहा गया है कि वर्तमान में जिले में विधान सभा सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया संचालित है ऐसे में सभी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन, सोशल मीडिया के संचालक, व्हाट्सएप, ट्विटर, इन्टाग्राम पर कार्य करने वाले व्यक्ति एवं यूट्यूब के संचालक किसी भी चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार एवं राजनैतिक दलों के प्रचार के संबंध में सतर्क होकर कार्य करें। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश का उल्लंधन पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत कार्यवाही की जायेगी। डीएम ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के किसी भी प्रचार आदि पर कड़ी निगरानी के लिए टीमें गठित की गयीं हैं, जो लगातार पेड न्यूज के साथ सोशल मीडिया पर नजर रख रहीं हैं। अत: लोगों को सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *चुनाव संबंधी शिकायत की दें तुरंत जानकारी*

*औरैया।* जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा पांच राज्यों के विधान सभा सामान्य निर्वाचन की घोषणा के बाद औरैया जिले में भी आदर्श आचार संहिता लागू है। निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-18 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर-05683-249533 है। कंट्रोल रूम का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर रमेश यादव को बनाया गया है जिनका मोबाइल 7905320689 नंबर है। जिस पर निर्वाचन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करायी सकती है। जनसामान्य से अपील है कि कृपया विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की शिकायत यदि हो तो इन नम्बरों अथवा राज्य निर्वाचन आयोग के कॉल सेन्टर नम्बर 1950 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *वृद्ध हो या दिव्यांग, घर पर कर सकेंगे मतदान*

*चलकर नहीं पहुंच पा रहे बूथ पर, तो वोट डाले अपनी खटिया पर बैठकर*

*औरैया।* इस बार के विधानसभा चुनाव में निर्वाचन आयोग द्वारा वृद्ध, दिव्यांगजन एवं कोविड संक्रमित मतदाताओं को वैकल्पिक सुविधा पोस्टल बैलट से मतदान करने की सुविधा प्रदान की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने अनुमान लगाया है कि वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाता पोलिंग बूथ तक न पहुंच पाने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाते थे इससे एक तरफ तो वो अपने अधिकार से वंचित रह जाते थे और दूसरी तरफ मतदान प्रतिशत में भी कमी रह जाती थी। इसी कमी को दूर करने के लिए निर्वाचन आयोग ने पहली बार यह कदम उठाया है। निर्वाचन आयोग ने पूरी प्रक्रिया को समझाते हुये बताया कि इस सुविधा के तहत सबसे पहले इस तरह के मतदाताओं से पोस्टल बैलट की सुविधा के द्वारा वोट करने के लिए फार्म “12” डी पर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। फार्म 12 “डी” पर प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा संबंधित मतदाता को पोस्टल बैलट निर्गत किया जाएगा। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गठित मतदान दल द्वारा मतदाताओं के पते पर जाकर पोस्टल बैलट से मतदान कराया जाएगा। मतदान दल में मतदान अधिकारियों के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर, सुरक्षाकर्मी एवं वीडियोग्राफर भी रहेंगे। मतदान दल द्वारा संबंधित मतदाताओं को पोस्टल बैलट हेतु आने की तिथि एवं समय से अवगत कराया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनी रहे इसके दृष्टिगत मतदान दल के भ्रमण कार्यक्रम की सूचना चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी दी जाएगी तथा पोस्टल बैलट हेतु अर्ह मतदाताओं की श्रेणी वार सूची मान्यता प्राप्त दलों के अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान दल द्वारा संबंधित व्यक्ति को पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करने की प्रक्रिया को समझाया जाएगा यदि किसी अक्षम मतदाता को सहायता की आवश्यकता है तो उसे किसी वयस्क व्यक्ति की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता को मतदान दल से प्राप्त फॉर्म 13 “क” पर घोषणा को हस्ताक्षरित किया जाएगा। मतदान दल के मतदान अधिकारी द्वारा इस घोषणा को अनुप्रमाणित किया जाएगा। मतदान दल द्वारा उपलब्ध कराए गए पोस्टल बैलट को मत अंकित करने के बाद एक छोटे लिफाफे में रखकर मोहर बंद किया जाएगा जिसके कवर पर फॉर्म 13 “ख” लिखा जाएगा। फॉर्म 13 “क” और “13” ख के छोटे लिफाफे के बड़े लिफाफे में रखकर मोहर बंद किया जाएगा जिससे आवरण पर 13 “ग” लिखा जाएगा।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *10 से 13 तक दिया जायेगा मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण*

*औरैया।* मुख्य विकास अधिकारी प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण अनिल कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने हेतु मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण 10 से 13 फरवरी तक चौधरी विश्वम्भर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जाएगा। प्रथम पाली साढे 9 से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 से साढे 5 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने प्रशिक्षण प्रदान करने वाले समस्त मास्टर ट्रेनर को निर्देशित किया कि वह दोनों पालियों में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहकर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करें। अनुपस्थित रहने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *20 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश*

*औरैया।* विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन 20 फरवरी को शासन ने सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव ने मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश किया है। अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में काम करने वाले सभी कर्मचारी मतदान का प्रयोग कर सकें इसलिए मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही, यह भी हिदायत दी गई है कि उनसे अगले साप्ताहिक अवकाश पर किसी भी श्रमिक से काम नहीं लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों को मतदान दिवस पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 ख के तहत सार्वजनिक अवकाश दिया जाएगा। इस संबंध में फैक्ट्री मालिकों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवकाश के बदले श्रमिकों से दूसरे दिन या साप्ताहिक अवकाश में काम नहीं लिया जाएगा।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दिबियापुर क्षेत्रों में जनता अपने नुमाइंदों से मांगती नजर आ रही पुराना हिसाब*

*जनता की बेरुखी से सीटों पर काबिज रहे पार्टियों की बढ़ी धड़कने*

*दिबियापुर के ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ कोई विकास कार्य*

*औरैया।* बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में अब तक इन सीटों पर काबिज रहे नुमाइंदों द्वारा अधिकांश गांवों में समस्याओं की अनदेखी किए जाने और विकास की किरणें ना पहुंचाने और क्षेत्र के प्रति बरती गई उपेक्षा को लेकर समस्याओं के मकड़जाल में फंसे ग्रामीण फिलहाल खासकर इनकी पार्टियों के नुमाइंदों द्वारा की गई उपेक्षा को लेकर संबंधित पार्टियों के प्रत्याशियों के प्रति बेरुखी अपनाते नजर आ रहे हैं। बिधूना व दिबियापुर विधानसभा क्षेत्रों में विकास का पहिया ठप रहने वही दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र में खासकर बिधूना विधानसभा क्षेत्र के समीपवर्ती एवं दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित बिकूपुर, मोर्चा, हमीरपुर, चपोरा, जुगराजपुर, मलिकपुर, रुरुकला, उडेलापुर, ररुरुगंज, कुसमरा, पुर्वा कमल सिंह, रामपुर, बामपुर, मड़ैया, साहूपुर, तिलकपुर, सरमेढी, पुर्वा भारामल, ऐली, जागूपुर व भसोरा आदि अधिकांश गांवों में विकास की एक भी किरण न पहुंचने की कौन कहे क्षेत्रीय नुमाइंदे के दर्शन भी ना मिल पाने का लोगों का दर्द स्पष्ट झलकता नजर आ रहा है, और यही कारण है कि यहां अब तक निर्वाचित रहे नुमाइंदों से संबंधित दलों के प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की मतदाताओं की बेरुखी के कारण धड़कने बढी नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी ओर इसका फायदा उठाने के लिए अन्य दलों के प्रत्याशी काफी उतावले नजर आ रहे हैं। लेकिन अब तक के यह नुमाइंदे व उनके समर्थक भी जनता का मूड अपने पक्ष में घुमाने के लिए हर हथकंडे अपनाने के प्रयास से भी चूकते नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में इन क्षेत्रों में फिलहाल चुनावी मुकाबले के ऊंट किस करवट बैठेगें इसका आंकलन करना क्षेत्रों की चुनावी राजनीत का बारीकी से एक परख करने वालों के लिए मुश्किल हो रहा है।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *दो पक्षों में चले लाठी-डंडे दो लोग हुए घायल*

*बिधूना,औरैया।* नारायनपुर भानू में खेत में बकरी घुस जाने को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हो गए हैं। दोनों ओर के घायलों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर भानू निवासी लाल सिंह पुत्र फुंदीलाल व रोहित पुत्र भानु प्रताप के बीच खेत में बकरी घुस जाने को लेकर गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने लगे जिससे एक पक्ष के लाल सिंह व दूसरे पक्ष के रोहित घायल हो गए। दोनों पक्ष के घायलों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *महिला ने जगह को लेकर जेठों व देवर पर मारपीट करने का लगाया आरोप*

*बिधूना,औरैया।* चकरपुर की महिला ने जगह को लेकर अपने दो जेठों व देवर पर गाली-गलौज कर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चकरपुर निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी दलबीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि जगह के विवाद को लेकर उसके सगे जेठ विश्वनाथ सिंह व शिवनाथ सिंह देवर सुखबीर सिंह ने मिलकर गाली गलौज करते हुए उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल महिला की शिकायत पर कोतवाली प्रभारी शशि भूषण मिश्रा ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। वहीं घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *चोरो ने घर का ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार*

*अछल्दा,औरैया।* ब्लाक के अंतर्गत ग्राम दलीपपुर निवासी प्रकाश शर्मा पुत्र गिरजा शंकर ने थाने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया की वह अपने पिता को लेकर दिल्ली इलाज के लिए माँ के साथ गए हुए थे। घर मे रखा हजारो रुपये का सामान घर की छत से उतार कर कुंडी तोड़ पूरा समान चोरी कर ले गए। गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र राम शंकर व विकास पुत्र जय प्रकाश और कल्लू पुत्र विशनाथ शर्मा इन तीनो लोगो ने मिलकर घर का ताला तोड़कर सोने की चूड़ियां, अंगूठी, एक पायल, गले की चैन और 8 हजार 400 सौ रुपये नगद चुरा ले गए। जब दिल्ली से वापस आये तो थाने में नाम दर्ज तहरीर दी। वही अछल्दा पुलिस ने पूछताछ के लिए मौके से जय प्रकाश को पकड़ लिया, और दो आरोपी फरार है। वही राकेश शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *नशेड़ी पति ने पत्नी को पीटा*

*अछल्दा,औरैया।* ग्राम बैशोली अड्डा निवासी राजकुमारी पत्नी वीरेंद्र कुमार कठेरिया जो कि अपने घर के बाहर बैठी हुई तभी राजकुमारी के पति नशे की हालत में आये, और अपनी पत्नी को गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। आसपास के लोगो ने बीच बचाओ कर महिला को पीटने से बचाया, और थाने में तहरीर देकर कारवाही की मांग की है।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी के छात्र छात्राओं को मिला अवार्ड*

*दिबियापुर,औरैया।* यूपीएल औरैया के द्वारा सीएसआर 2021-22 के तहत केंद्रीय विद्यालय, एनटीपीसी दिबियापुर के मेधावी छात्र एवं छात्राओं को मेरिटोरियस अवॉर्ड तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठीपुर को 20 दोहरी डेस्कबेंच प्रदान किया गया। यूपीएल के द्वारा केंद्रीय विद्यालय के बेस्ट स्टूडेंट को 3000 रुपए, प्रथम स्थान छात्र को 3000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्र को 2000 रुपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्र को 1000 रुपए माननीय एनटीपीसी के मुख्य महाप्रबंधक के कर कमलों से प्रदान किया गया। केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल ने यूपीएल के इस उत्कृष्ट कार्य के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया। इस शुभ अवसर पर यूपीएल के आवासीय प्रबंधक अशोक कुमार द्वारा पधारे सभी आगंतुकों मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट परशुराम राय, वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन डी विजय कुमार तथा दोनो विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं उनके शिक्षक गण का धन्यवाद् किया, और मेधावी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मंच का संचालन यूपीएल के उप प्रबंधक मानव संसाधन प्रदीप कुमार द्वारा किया गया, तथा धन्यवाद् ज्ञापन अपर प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। सीएसआर के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कोठीपुर को 20 दोहरी डेस्कबेंच प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा यूपीएल के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।सीएसआर के इस समारोह में यूपीएल के प्रमुख आवासीय प्रबंधक अशोक कुमार, अपर प्रबंधक एसके पाण्डेय, अपर प्रबंधक अनुपम श्रीवास्तव, उप प्रबंधक मानव संसाधन प्रदीप कुमार एवम् अन्य अधिकारी श्रीकांता साहू, मनोज कुमार, सुमित दास,ज्ञानेंद्र कुमार, अंकित गौतम, रोविन पोरवाल, नितेश, दानिश, अजय बुंदेला और प्रेम नारायण उपस्थित थे।
[2/7, 8:05 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बसपा प्रत्यासी के खिलाफ आचार्य संहिता उल्लघंन का लिखा मुकदमा*

*अजीतमल,औरैया।* कोतवाली अजीतमल के उपनिरीक्षक अजय पाल ने शोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बीडीओ के आधार पर सदर विधानसभा से बसपा प्रत्यासी रवि शास्त्री दोहरे सहित 50-60 अज्ञात लोगो के खिलाफ आचार्य संहिता उल्लघन सहित तीन महामारी अधिनियम की धारायें 188, 279, 270 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि बसपा प्रत्यासी अधिक संख्या में लोगो को लेकर वोट मांग रहे थे। जिसका बीडीओ वायरल हुआ है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।
[2/7, 8:16 PM] Ram Prakash Upaajtak: *जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह की जमानत पर सुनवाई कल*

*पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए 3 आरोपितों ने किया न्यायालय में सरेंडर*

*औरैया।* सदर कोतवाली में थाना प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार व एक वर्ग के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक फरवरी से जेल काट रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्फ दिलीप सिंह के पुत्र जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सत्र न्यायालय में सुनवाई होगी। इसी मामले से सम्बन्धित रंगदारी व उपद्रव के मामले में वांछित तीन आरोपी शनि ठाकुर, रामदीन राजावत व ब्रजभान भदौरिया ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में समर्पण कर दिया, जिन्हें भी 19 फरवरी तक न्यायिक अभिरक्षा में जिला करागार इटावा जेल भेज दिया गया।
कोतवाल औरैया से अभद्र व्यवहार व वर्ग विशेष के विरूह अपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर गिरफ्तार एक आरोपी कर्मवीर सिंह की जमानत याचिका सत्र न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी। इस याचिका पर मंगलवार की तिथि सुनवाई के लिए नियत की गई थी। 8 फरवरी को इस याचिा पर क्यो होगा? यह मंगलवार की न्यायालय कार्यवाही के बाद स्पष्ट होगा। इधर जिस मामले को लेकर कोतवाली गये जिला पंचायत सदस्यत कर्मवीर सिंह को पुलिस ने बिठा लिया था। इस मामले के दोषियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस बरामद दबिश दे रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए अपराध सं. 64/22 के तीन आरोपी शनि ठाकुर पुत्र वीरेन्द्र निवासी गोविन्दनगर औरैया, राजदीप राजावात पुत्र विक्रम निवासी पातेपुर व बृजभान भदौरिया निवासी भरसेन ने सीजेएम कोर्ट में सरेण्डर कर दिया। सीजेएम जीवक कुमार सिंह ने तीनों आरोपियों को 19 फरवरी तक की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार इटावा भेज दिया।