औरैया 07 फरवरी *कांग्रेस के चुनावी कार्यालय का मंत्रोच्चारण के बीच हुआ शुभारंभ*
*बिधूना,औरैया।* कांग्रेस
जिला अध्यक्ष शिववीर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव ज्ञानवती दोहरे, आसमा बेगम जिला महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना, आदेश कुमार, विनोद सेंगर, योगेंद्र दुबे, श्यामलाल बाल्मीकि व कृष्ण प्रकाश त्रिपाठी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बिधूना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन व्यास के द्वारा अपने चुनावी कार्यालय का वेद मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी हर व्यक्ति के लिए काम करने वाली देश की एक मात्र पार्टी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जो गांव की हालत देखी है, वह वास्तव में बहुत खराब है। सड़कें नहीं हैं। नालियां दिखती नहीं हैं। स्वास्थ्य सेवाएं अपंग नजर आ रही हैं। गरीब और गरीब होता जा रहा है। योजनाओं के नाम पर उसके साथ सिर्फ छलावा नजर आ रहा है। उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेश इतिहास रचने जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर पार्टी की रीतियों नीतियों से आम जनमानस को अवगत कराते हुऐ मतदाताओं से वोट की अपील करें।

More Stories
रीवा23अगस्त26*सिरमौर SDOP के कार्य की जनता ने की सराहना..**गौवंश को बाढ़ के पानी मे ढ़केलने का मामला…
उत्तर प्रदेश23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली23अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*