औरैया 07 दिसम्बर *उपनिरीक्षक के स्थानांतरण होने पर दी सम्मान बिदाई*
*फफूंद,औरैया।* थाना फफूंद में दो वर्षो से सेवाएं दे रहे उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी का बिधूना स्थानांतरण होने पर कस्बे के राम शंकर गौरी शंकर इंटर कालेज के प्रबंधक अशोक दुबे व उनके पुत्र रामजी दुबे द्वारा अपने प्रतिष्ठान राम जी मोबाइल सेंटर पर शाल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान लोगो ने उनके दो वर्ष के कार्य काल की जम कर प्रशंसा की। कस्बा इंचार्ज बनाए जाने के बाद जुआ सट्टे का कारोबार काफी हद तक बंद रहा वहीं फफूंद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी इनके द्वारा सराहनीय प्रयास किया गया। कस्बे के लोगो ने कहा उनके कार्यकाल हमेशा याद किया जाएगा। कस्बे के लोगो ने उपनिरीक्षक विकास त्रिपाठी के उज्ववल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, सभासद प्रबल शर्मा,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कंचन श्रीवास्तव, श्यामू, अखिलेश पाल, सभासद राजेश तिवारी, अनुराग तिवारी,अन्ना तिवारी, विशाल त्रिपाठी, अम्बर अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*