औरैया 05 सितम्बर *चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत*
*औरैया।* औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चारपाई पर सोते समय एक युवक को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने युवक की जान बचाने के लिए चिकित्सीय उपचार के साथ झाड़-फूंक भी कराया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
औरैया के बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बीती रात चारपाई पर सोते समय एक युवक को सांप ने काट लिया। इससे उसकी हो गई। परिजनों ने युवक की जान बचाने के लिए चिकित्सीय उपचार के साथ झाड़-फूंक भी कराया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। सौरभ को सांप ने काट लिया है। इस बात की जानकारी होते ही परिजन उसे तत्काल पहले दिबियापुर ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से युवक को जिला अस्पताल इटावा के लिए रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन युवक को लेकर प्राइवेट चिकित्सक के पास गए। जहां पर भी उसे मृत घोषित कर दिया गया।गांव में मातम छाया हुआ है। इसके बाद परिजन युवक को झाड़-फूंक करने वाले के यहां भी ले गए। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार को दिन में करीब 1:30 बजे गांव वापस आ गए। युवक की मौत से पिता सुरेन्द्र सिंह, माता मुन्नी देवी, भाई गौरव एवं बहनों पूजा, आरती व गोल्डी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छाया हुआ है।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप