औरैया 04 दिसम्बर *फांसी लगाकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त*
*पत्नी से हुए विवाद के चलते घटना को दिया अंजाम*
*दिबियापुर,औरैया।* दिबियापुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में पत्नी से घर आने को लेकर फोन में हुए विवाद में युवक ने शनिवार रात लगभग 11 बजे फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।
जमौली गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल पुत्र सुरेश बाथम ने घर में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उसे फंदे पर लटका देख स्वजन की चीख निकल गई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंच गये और पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस की पूछताछ में बताया कि राहुल और बहू के बीच मायके से घर आने को लेकर कहा सुनी हुई उसी कहा सुनी में फांसी लगा ली। चौकी इंचार्ज ने बताया पति-पत्नी के बीच घर आने को लेकर विवाद था। मामले की जांच की जा रही है। लड़के के ससुराली जनों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिबियापुर शशिभूषण मिश्र ने बताया पत्नी से विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,