May 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

[4/3, 5:20 PM] Ram Prakash Upaajtak: *बैंगनी रंग के पेन से ही डालना होगा अपना मत*

*मत डालने के लिए मिलेगा बैंगनी रंग का पेन*

*मतदान स्थल पर बीड़ी, माचिस, मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध*

*औरैया।* उप जिला निर्वाचन अधिकारी रेखा एस चौहान ने बताया कि इटावा- फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 हेतु 9 अप्रैल को मतदान होना है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन मतदान स्थल पर कोई भी मतदाता मतदान पहचान पत्र विकल्प के अतिरिक्त अन्य कोई पेपर, पेन, माचिस, बीड़ी, पान मसाला, पानी बोतल, मोबाइल फोन इत्यादि नहीं ले जा सकते हैं।
मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा मत अभिलिखित करने हेतु बैंगनी रंग का पेन दिया जायेगा। मत अभिलिखित करने के बाद बैंगनी रंग का पेन पीठासीन अधिकारी को वापस कर देना होगा। किसी दूसरे पेन से मत अभिलिखित करने पर मतपत्र अवैध हो जायेगा। मतदाता जिस उम्मीदवार को अपना मत देना चाहते हैं, वह उम्मीदवार के नाम के सामने अपनी वरीयता के कम में केवल अंक 1.2.3 लिखेगें। अपना मतपत्र मान्य करने के लिए यह आवश्यक है कि एक उम्मीदवार के सामने “1” अंक लिखते हुए अपनी वरीयता दर्शायें अन्य वरीताएं वैकल्पिक है।
[4/3, 7:36 PM] Ram Prakash Upaajtak: *प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुआ विदाई समारोह*

*फूल मालाएं पहना प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रधानाध्यापक को किया सम्मानित*

*बिधूना,औरैया।* उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर रविवार को बिधूना कस्बे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित समारोह में शिक्षकों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता संजय सिंह सेंगर ने कहां कि नौकरी में सेवानिवृत्ति एक निर्धारित प्रक्रिया है लेकिन किसी के बिछड़ने पर दुख अवश्य होता है। सेवानिवृत्त हो रहे प्रधानाध्यापक राम शंकर दोहरे का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय रहा है। वह जिस भी स्कूल में रहे , उस स्कूल को ऊंचाइयों दी, और बच्चों व अभिभावकों के चहेते बने। इस मौके पर शिक्षक संघ के नेता अशोक भास्कर ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक राम शंकर के बेहतर कार्यकाल सराहनीय रहा है, उन्हें शिक्षण के साथ जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई उसका उन्होंने निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। वे उनके दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं। इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक रामशंकर दोहरे ने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्होंने निष्ठा से जिम्मेदारी के निर्वहन का प्रयास किया है लेकिन यदि उनसे कोई त्रुटि हो गई हो तो उन्हें क्षमा कर दें। इस मौके पर अवनीश गुप्ता , राम गोविंद , बालेश्वर दयाल , सुनीता देवी , रेशमा खातून , प्रीति राजावत , ललित प्रताप सिंह , डॉ शिव कुमार तिवारी व डॉ श्यामू दुबे आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व आम लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।
[4/3, 7:36 PM] Ram Prakash Upaajtak: *सामुदायिक शौचालय से चोरों ने समरसेबल पंप किया चोरी*

*बिधूना क्षेत्र में लगातार तीन रातों में तीन चोरियां लोग भयभीत*

*बिधूना,औरैया।* बिधूना कोतवाली क्षेत्र के तिलकपुर सरमेढीं गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय से बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए कीमत का समरसेबल पंप व पाइप चोरी कर लिए हैं। नए कोतवाल के चार्ज संभालने के बाद तीन रातों में लगातार तीन चोरियों से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया है। वही पुलिस सक्रियता की भी पोल खुल गई है।
इन दिनो बिधूना कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बेहद बुलंद है। बिधूना कोतवाली का चार्ज संभालने के बाद लगातार तीन रातों अज्ञात चोरों ने तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर सरमेढी के निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय में लगाए गए हजारों रुपए कीमत के नए समरसेबल पंप व पाइपों की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। इस चोरी की घटना की शिकायत प्रधान सोमवती दिवाकर व उनके पति डॉ राम प्रकाश दिवाकर द्वारा पुलिस से कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। गौरतलब है कि जब से नए कोतवाल सुजीत वर्मा ने चार्ज संभाला है तब से तीन रातों में लगातार तीन चोरी की वारदातें हो चुकी है। 31 मार्च की रात में बरुआ गांव के मंदिर में ताले तोड़कर हजारों रुपए की चोरी हुई 1 मार्च की रात्रि में रुरुकला गांव के मंदिर में ताले तोड़कर हजारों रुपए की चोरी के बाद 2 मार्च की रात्रि में तिलकपुर सरमेढी गांव में यह चोरी हुई है। लगातार चोरी की हो रही वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं।
[4/3, 7:55 PM] Ram Prakash Upaajtak: *5 अप्रैल तक जमा करा दें अपना आवेदन*

*मत डालने के साथी चाहिए तो करें आवेदन*

*औरैया।* इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 से संबंधित ऐसे मतदाता जो अशिक्षित अन्धेपन व अंग शैथिल्य के कारण निर्वाचक मतपत्र में सहायता के बिना चिन्ह अंकित करने में असमर्थ है अपनी इच्छानुसार मत अभिलिखित करने के लिए और यदि आवश्यक हो तो मतपत्र को ऐसे मोड़ने के लिए कि मत छिप जाए और उसे मतपेटी में डालने के लिए अपने साथ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का एक साथी मतदान कोष्ठ में ले जाने की अनुज्ञा प्राप्त कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में मतदान तिथि 9 अप्रैल को मत अभिखित करने हेतु साथी की आवश्यकता हो तो अपना आवेदन सहायक रिटर्निंग आफिरार, जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 5 अप्रैल को पूर्वाहन 11 बजे तक जमा कराया जा सकता है।