September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

*औरैया 01 दिसम्बर * *व्यापारी महाकुंभ का लखनऊ में 5 को होगा आयोजन*

*औरैया 01 दिसम्बर * *व्यापारी महाकुंभ का लखनऊ में 5 को होगा आयोजन*

*औरैया 01 दिसम्बर * *व्यापारी महाकुंभ का लखनऊ में 5 को होगा आयोजन*

*औरैया।* प्रेसवार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारी अभिमन्यु शुक्ला ने शहर के जालौन चौराहा स्थित एक होटल पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 5 दिसंबर 2021 को लखनऊ में विशाल व्यापारी सम्मेलन का आयोजन व्यापारी महाकुंभ के रूप में होगा। इस महाकुंभ के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। सम्मेलन में प्रदेश से हजारों की संख्या में व्यापारी सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं, जीएसटी के अलावा उत्पीड़न आदि के मुद्दे उठाए जाएंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव ओम प्रकाश ओझा, घनश्याम यादव, नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अमित यादव , हिमांशु पाल आदि मौजूद रहे।

Taza Khabar