उन्नाव २७ फरवरी २६ * एजुकेशन किट पाकर खिले बच्चों के चेहरे
उन्नाव *अक्षर फाउंडेशन ने पन्नालाल पार्क कंपोसिट विद्यालय में किया वितरण
देश का भविष्य हमारे बच्चों में निहित है। उनके लालन-पालन के साथ-साथ उनके चरित्र निर्माण में मातृ-शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ईश्वर ने सृजन का कार्य और ममता का स्वाभाविक गुण माताओं को प्रदान किया है। इस दैवी आशीर्वाद का सदुपयोग करते हुए हमें न केवल अपने परिवार, बल्कि समाज के जरूरतमंद बच्चों को भी सही दिशा, उचित शिक्षा और संस्कार देने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। सेवा में ही मानव जीवन की सार्थकता है। केवल अपने लिए जीना जीवन का उद्देश्य नहीं हो सकता। व्यक्ति के विकास से ही देश का विकास और आगे चलकर विश्व कल्याण संभव है।
ये विचार अक्षर फाउंडेशन की स्वयंसेविकाओं नवनीता द्विवेदी और प्रियंका पांडेय एवं विहंगम योग संस्थान के पदाधिकारी डॉ ए के मिश्रा द्वारा व्यक्त किए गए। अक्षर फाउंडेशन के तत्वावधान में शहर के पन्नालाल पार्क क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक कंपोसिट
स्कूल में लगभ पचास बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं अन्य उपहारों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सक्रिय समाजसेवी व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उन्नाव के उप सभापति डॉ मनीष सिंह सेंगर ने कहा
अक्षर फाउंडेशन, विहंगम योग संस्थान की मातृ-शक्ति द्वारा संचालित सेवा संगठन है, जो बाल कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत है। विद्यालय की शिक्षिका स्मिता गुप्ता ने संचालन करते हुए बताया संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 25 फरवरी को देशभर में हजारों जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं उपहार वितरित किए जाते हैं। विहंगम योग संस्थान विगत 100 वर्षों से भी अधिक समय से मानवमात्र के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्य कर रहा है। शिक्षा मित्र मीनाक्षी देवी ने कहा विहंगम योग आश्रम का मुख्य साधना केंद्र स्वर्वेद महामंदिर धाम, वाराणसी देश के प्रमुख साधना केंद्रों में से एक है। डॉ ऐ के मिश्रा व नवनीता द्विवेदी ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा संस्थान द्वारा निःशुल्क आवासीय विद्यालय भी संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार प्रदान किए जाते हैं।
स्कूल की प्रधान शिक्षिका कल्पना अवस्थी ने अक्षर फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विद्यालय के अधिकांश बच्चे समाज के अत्यंत पिछड़े वर्ग से आते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के लिए सहायक होने के साथ-साथ उनका मनोबल भी बढ़ाते हैं और समाज के प्रति आदर की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में समाजसेविका प्रियंका पांडेय, विशिष्ट बी टी सी प्रशिक्षुओं दिवाकर, आंशिक, रंजना, प्रियंका आदि का सहयोग रहा। किट पाकर खिलखिलाते चेहरों के साथ बच्चे थैंक्यू सर थैंक यू मैम कहते नज़र आए। फाउंडेशन की ओर से विद्यालय परिवार और अतिथियों को संस्थान की पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने फाउंडेशन पदाधिकारियों का बुके भेंट कर स्वागत किया। बच्चों ने कविताएं और श्लोक प्रस्तुत किए।

More Stories
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक*
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एसपी के नेतृत्व में बलवा ड्रिल अभ्यास, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल*