उन्नाव अपडेट
उन्नाव १८ दिसंबर २५ जिलाधिकारी ने बढ़ते ठंढ़ व शीतलहर के दृष्टिगत में उठाये कुछ कदम। ...
जिलाधिकारी ने बढ़ते ठंढ़ व शीतलहर के दृष्टिगत रैन बसेरो एंव अलाव का निरीक्षण कर असहाय गरीब निराश्रित राहगीर व्यक्तियों को किया कम्बल का वितरण*
*ठंड में कोई भी गरीब असहाय, निराश्रित व्यक्ति खुले में वैठे,सोते टहलते न मिले,अधिकारीगण रैन बसेरे में पहुँचाकर ठहराएं, रैन बसेरे में हो सभी आवश्यक व्यवस्थाएं- जिलाधिकारी*
*सम्बन्धित अधिकारी गण रात में भ्रमणशील रहकर देखें,सभी आवश्यक जगहों पर अलाव जलते मिलें, कंबल का वितरण भी सुनिश्चित कराएं-जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी गौरांग राठी पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश जी की उपस्थिति में बढ़ती ठंढ़ व शीतलहर के दृष्टिगत नगरपालिका उन्नाव के अंतर्गत संचालित रैन बसेरे एंव अलाव का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राहगीरों असहाय गरीब व्यक्तियों को कम्बल का वितरण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद् उन्नाव को खुले में वैठे सोए घूम रहे व्यक्तियों को नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों में ले जाकर ठहराने के प्रति निर्देशित किया बोले यह सुनिश्चित करें कि खुले आसमान के नीचे कोई भी व्यक्ति नही सोये मिले । निर्देशित किया कि एक वाहन की व्यवस्था भी कर ली जाये, ताकि एक रैन बसेरा भर जाने पर आये हुए आगन्तुकों को तत्काल दूसरे रैन बसेरा में भेजा जा सके । जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करते हुए पर्याप्त अलाव जलवाये एवं गरीब / असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरण करना सुनिश्चित करें। किसी भी दशा में कोई भी व्यक्ति ठण्ड से प्रभावित न हो एवं खुले आसमान के नीचे सोता हुआ न पाया जाये।
निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी सदर एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद उन्नाव व अन्य सम्बन्धित मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*