July 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उत्तर प्रदेश19जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें...................*

उत्तर प्रदेश19जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

उत्तर प्रदेश19जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे की जयंती, सीएम योगी ने मंगल पांडे को किया विनम्र नमन, सीएम ने अमर क्रांतिवीर को श्रद्धांजलि अर्पित की, विदेशी शासन के खिलाफ संघर्ष को किया याद, उनके साहस को स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा बताया, मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन, उनका बलिदान सदैव प्रेरित करता रहेगा- सीएम

➡लखनऊ, नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म की वारदात, छात्रा से स्कूल वैन चालक ने किया दुष्कर्म, 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी वैन चालक गिरीश मिश्रा ने किया रेप, बच्ची की तबीयत खराब, अस्पताल ले गए, अस्पताल लेकर गए जांच में दुष्कर्म की पुष्टि, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, थाने में आरोपी को देखकर बच्ची रोने लगी, थाना तालकटोरा के राजाजीपुरम क्षेत्र का मामला

➡लखनऊ, सिटी ट्रांसपोर्ट में संविदा बस कंडक्टरों की होगी भर्ती, 150 संविदा बस कंडक्टरों की होगी भर्ती, अभ्यर्थी 20 से 23 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, सीमा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच, योग्यता इंटरमीडिएट और CCC सर्टिफिकेट

➡दिल्ली, निर्मोही अखाड़ा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग, ट्रस्ट को ‘पब्लिक ट्रस्ट’ बनाने की मांग, फोरेंसिक ऑडिट कराने की मांग की गई, ट्रस्ट डीड में संशोधन करने की मांग की, रामानंदी बैरागियों को शामिल करने की मांग, निर्मोही अखाड़े की पारंपरिक भूमिका बहाल की मांग, पूजा-भोग और सेवा अधिकार बहाल करने की मांग, 2019 के फैसले के क्रियान्वयन की जांच की मांग

➡केदारनाथ, ऑपरेशन कालनेमि के तहत बड़ी कार्रवाई, बिना पुलिस सत्यापन रह रहे बाबाओं पर शिकंजा, 15 बाबाओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई, बिना आधार कार्ड वाले बाबा कार्रवाई की जद में, सत्यापन नहीं मिलने पर धाम से हटाए गए बाबा, कई बाबाओं को केदारनाथ से गौरीकुण्ड भेजा गया, धाम की सुरक्षा,पवित्रता बनाए रखने के लिए अभियान

➡लखनऊ, विवाहिता प्रीति गौतम ने आत्महत्या की, कमरे में लटकता मिला विवाहिता का शव, बीकेटी थाना क्षेत्र में विवाहिता ने आत्महत्या की

➡दिल्ली, रात में जंतर-मंतर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद, सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद पहुंचे, प्रदर्शन स्थल के हालात का लिया जायज़ा, प्रदर्शनकारियों से चंद्रशेखर आज़ाद ने की बातचीत

➡उधम सिंह नगर, जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा शिविर, मंत्री कैप्टन गम्भीर सिंह धामी ने की अध्यक्षता, कई विभागों ने लगाए योजनाओं के स्टॉल, जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ, 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित, 5 बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन संस्कार, शिविर में जांच के साथ मुफ्त दवाइयां बांटी गईं

➡अयोध्या, राम मंदिर में राम धन गबन मामला, रामाशंकर यादव उर्फ टिन्नू से जुड़ा नया खुलासा, पत्नी की फर्म का दूसरे ही साल 1.39 करोड़ का कारोबार, पहले वर्ष 47.66 लाख रुपये का कारोबार दिखाया गया था, फर्म का नाम सौंदर्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर, खुलासे के बाद स्टेट जीएसटी ने शुरू की जांच, इस वर्ष करीब 25 लाख रुपये GST कैश लेजर से जमा

➡कालाढूंगी, सीएम से मिले कपिल देव व्यास जी महाराज, सीएम पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट, देहरादून स्थित सीएम आवास पर मुलाकात की, सीएम धामी के सफल नेतृत्व की कामना की

➡दिल्ली, IGI एयरपोर्ट पर 9.760 किलो गांजा जब्त, बैंकॉक से आए यात्री से गांजे की खेप मिली, 9.760 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद, बाहर दो रिसीवर खेप का इंतजार कर रहे थे, एयरपोर्ट के बाहर दो रिसीवर इंतजार में थे, दोनों संदिग्ध रिसीवर भी गिरफ्तार किए गए

➡रायबरेली, तालाब की 98 बीघा सरकारी जमीन मुक्त, 24 से अधिक अवैध कब्जेदारों पर कार्रवाई, जमीन पर बोई गई धान की फसल नष्ट, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, हरचंदपुर के भवानीगढ़ मजरे स्योठी का मामला

➡मिर्जापुर, सेक्रेटरी मनोज बिंद के खिलाफ एक और शिकायत, भरपुरा गांव के प्रधान ने DPRO से की शिकायत, कार्य में कमीशन लेकर ट्रांसफर कराने का आरोप, पहाड़ी ब्लाक के भरपुरा गांव का मामला

➡हरिद्वार, बहू ने सास को कांवड़ में बैठाकर शुरू की यात्रा, हरिद्वार से हापुड़ तक सेवा, समर्पण का सफर, हर की पैड़ी पर कराया गंगा स्नान, पैदल निकली बहू, सास की वर्षों पुरानी इच्छा को बहू ने किया पूरा, चार बेटे होने के बावजूद बहू ने उठाई जिम्मेदारी, नन्ही पोती राधा भी दादी की सेवा में निभा रही साथ

➡बरेली, अवैध कब्जे के विरोध में आत्मदाह की कोशिश, जमीन मालिक, जिला पंचायत सदस्य की कोशिश, राजस्व टीम पर निस्तारण नहीं करने का आरोप, कांता प्रसाद और ममता गंगवार ने की कोशिश, इंस्पेक्टर ने दोनों से छीनी पेट्रोल की बोतल, कड़ी मशक्कत के बाद की गई खेत की पैमाइश, फतेहगंज पश्चिमी के टिटौली गांव की घटना

➡जालौन, अंडरपास का स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, बारिश में अंडरपास के बीच में हुआ सुराख, दोबारा अंडरपास से नीचे जा गिरा मलबा, मुन्नाफुल पावर चौराहे पर रास्ता खराब, कालपी कोतवाली के NH-27 का मामला

➡बदायूं, बदायूं में सड़क हादसे में 2 की मौत, पिकअप की टक्कर से बुआ,भतीजे की मौत, हादसे में एक मासूम बच्ची भी गंभीर घायल, वजीरगंज क्षेत्र के आंबला बगरेन रोड पर हादसा

➡बदायूं, दातागंज में 10 वर्षीय बच्ची से रेप का प्रयास, 60 वर्षीय व्यक्ति द्वारा रेप के प्रयास का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी, वजीरगंज क्षेत्र में भी 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, 20 दिनों में 6 थानों से आईं इस तरह की खबरें

➡रायबरेली, भूमि निर्माण कार्य में रंगदारी मांगने का मामला, रंगदारी मांगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, सलोन पुलिस ने अभियुक्त हसीब को दबोचा, 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

➡रायबरेली, युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, सात साल पुराने हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, जगतपुर के छोटी करौती गांव में हुई थी वारदात, रंजिश में फावड़े से वार कर की गई थी हत्या, दोषी हरिकेश पासी पर 20 हजार का अर्थदंड

➡संभल, पुराने प्रेम-प्रसंग में युवक की पीटकर हत्या, फसल में पानी भरने के लिए बुलाकर हत्या, कॉल करके बुलाया और हत्या कर दी- बहन, हत्यारों ने फोन पर कहा लाश ले जाओ- बहन, थाना रजपुरा क्षेत्र के लहरारतु में मिला शव

➡सहारनपुर, रेलवे ट्रैक पर मिला महिला-पुरुष का शव, दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सूचना मिलते ही पहुंची कुतुबशेर पुलिस, दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस, थाना कुतुबशेर क्षेत्र की घटना

➡उन्नाव, NH-27 पर वाहनों की संख्या में भारी गिरावट, नवाबगंज टोल प्लाजा पर कम गुजर रहे वाहन, टोल प्रबंधन को 14 लाख रुपये की कम आय, हाइवे किनारे होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित, ग्राहकों की संख्या 50% से अधिक घटी- कारोबारी

➡दिल्ली, दिल्ली में महिला की गोली मारकर हत्या, पति ने भाई पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी में हत्या की गई, न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र की घटना

➡लखीमपुर खीरी, शारदा नदी में समाया ग्रामीण का आशियाना, कई दिनों से हो रहे कटान से ग्रामीण परेशान, निघासन तहसील क्षेत्र के ग्रंट नंबर की घटना

➡कन्नौज, ईरान अमेरिका युद्ध से इत्र व्यापार घटा, व्यापारी संवाद में उद्यमियों का छलका दर्द, टैक्स अफसरों से चर्चा के दौरान छलका दर्द, राज्य कर कार्यालय में हुई मैराथन मीटिंग

➡बाजपुर, उत्तराखंड में दवा फैक्ट्री पर STF की कार्रवाई, दवाएं और हरियाणा की शराब बरामद की गई, बाजपुर की कोवियल बायोटेक फैक्ट्री पर छापा मारा, छापेमारी कर फैक्ट्री को कर दिया गया सील

➡लखीमपुर, पांच करोड़ के कार्यों के टेंडर में धांधली का आरोप, ठेकेदार का ईओ दिनेश शुक्ल पर धांधली का आरोप, मामले की शिकायत डीएम से कर जांच की मांग, निघासन नगर पंचायत में टेंडर में लगातार शिकायतें

➡देहरादून, उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महिला जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर BJP में शामिल, वरिष्ठ नेता राजू सोनकर ने थामा BJP का दामन, कई जनप्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता, महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों का किया स्वागत, मातृ शक्ति का भाजपा पर बढ़ा विश्वास-भट्ट

➡रायबरेली, मेड़ के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार, लाठी से दो भाइयों पर हमला, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक को किया अरेस्ट, डलमऊ कोतवाली के बिझलामऊ गांव का मामला

➡बलिया, 5 शातिर चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक चोर घायल, चार अन्य भी गिरफ्तार, चोरी की 11 बाइक, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद, बैरिया के बैजू राय का टोला के पास मुठभेड़

➡दिल्ली, सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर, सफदरजंग अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया, विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में इलाज जारी

➡अलीगढ़, अलीगढ़ क्लब एक बार फिर विवादों के घेरे में, क्लब में बिना मंजूरी के बन रहा था स्पोर्ट्स हब, परिसर में गुपचुप तरीके से चल रहा था निर्माण, क्लब कार्यकारिणी सदस्य ने रुकवाया निर्माण कार्य, DM की रोक के बावजूद चल रहा था निर्माण कार्य

➡बागेश्वर, बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में बड़ा भूस्खलन, मौंधुरा गांव के पास पहाड़ी का बड़ा हिस्सा ढहा, कुछ ही सेकंड में नीचे आया भारी मलबा, बड़े-बड़े पत्थर गिरने का वीडियो सामने आया, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, संपत्ति के नुकसान की भी तत्काल पुष्टि नहीं

➡दिल्ली, वांगचुक की पत्नी ने दिल्ली HC का रुख किया, गीतांजलि आंगमो ने दिल्ली HC का रुख किया, निजी अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई, सफदरजंग अस्पताल से निजी अस्पताल में शिफ्ट की मांग, याचिका में कहा सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है, आज ही मामले पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई, जंतर-मंतर से सफदरजंग अस्पताल शिफ्ट किया था

➡हरिद्वार, कनखल में युवक से जमकर मारपीट, युवती से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने पीटा, 10 से 12 लोगों के घर में घुसने का आरोप, युवक के गले में कुत्ते का पट्टा पहनाने का आरोप, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, पुलिस ने मौके से युवक को भीड़ से छुड़ाया

➡कुशीनगर, सामूहिक विवाह समारोह में जाने से पहले हादसा, दुल्हन, होने वाली सास की सड़क हादसे में मौत, बाइक सवार दूल्हा अली हुसैन गंभीर रूप से घायल, बड़ी नहर के पास वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दुल्हन गुलनाज, महिला आयशा की मौके पर मौत, निकाह के लिए जा रहे परिवार की खुशियां उजड़ीं, सेवरही थाना के बनरहा मोड़ के पास की घटना

➡गाज़ियाबाद, कब्रिस्तान में युवक का मिला शव, युवक का पेड़ से लटका मिला शव, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका, डासना कस्बे के कब्रिस्तान में मिला शव, थाना वेव सिटी के डासना का मामला

————————————————————————————

सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का मुख्यालय भवन, मुख्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, लखनऊ को मिलेगी आधुनिक आपदा प्रबंधन की सौगात, 24×7 स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से होगी निगरानी, राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मिलेगा लाभ, डिजिटल कमांड, कंट्रोल और कोऑर्डिनेशन सेंटर मिलेगा, सुबह 10.30 बजे सेक्टर-7, गोमती नगर विस्तार में लोकार्पण

➡लखनऊ, यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, सस्ती बिजली के दायरे बाहर कई उपभोक्ता, 1200 यूनिट से कम खपत वाले उपभोक्ता शामिल, कम खपत वाले लाइफ लाइन उपभोक्ता बाहर, उपभोक्ता परिषद ने टैरिफ आदेश उल्लंघन बताया, लाखों उपभोक्ताओं पर बढ़ा अतिरिक्त आर्थिक बोझ

➡लखनऊ, ट्रैफिक पुलिस और विभूति खंड पुलिस का अभियान, विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की, कई चालकों की गाड़ियां सीज, दर्जनों वाहनों के चालान

➡लखनऊ, नशे में धुत युवकों के बीच मारपीट, क्लब के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ा, थाना विभूति खंड क्षेत्र के जलवा क्लब की घटना

➡दिल्ली, 20 जुलाई को CJP का संसद चलो मार्च, CJP के मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जगह-जगह बैरिकेडिंग, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने संभाली कमान, शिक्षा सुधार, पेपर लीक पर शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग

➡जालौन, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का जालौन दौरा आज, जल जीवन मिशन के तहत करेंगे समीक्षा बैठक, विभागीय अधिकारियों संग करेंगे समीक्षा बैठक, जन चौपाल के तहत करेंगे ग्रामीणों से संवाद, उरई व चमारी गांव में आयोजित होंगे कार्यक्रम

➡दिल्ली, आज जंतर-मंतर पहुंचेगी अभिनेत्री पूनम पांडे, कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान को देंगी समर्थन, आज दोपहर तक जंतर-मंतर पहुंचेगी अभिनेत्री

➡देहरादून, सीएम पुष्कर सिंह धामी का आज का कार्यक्रम, दोपहर 2.15 बजे उत्तराखंड निवास, नई दिल्ली जाएंगे, शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात, राज्य की परियोजनाओं के सम्बन्ध में वार्ता करेंगे सीएम

➡अयोध्या, राम धन गबन मामले से जुड़ी खबर, मामले पर कल सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 20 जुलाई को चढ़ावे की हेराफेरी पर सुनवाई, सुनवाई के दौरान SIT सौंपेगी स्टेटस रिपोर्ट, निर्मोही अखाड़ा की ट्रस्ट को पब्लिक ट्रस्ट बनाने की मांग, वित्तीय जांच और मूल मूर्तियों की बहाली भी प्रमुख मांगें, मामले से जुड़ी 4 अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई

➡हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से नया अध्याय लिखा गया, भारत का पहले निजी रॉकेट की सफल लॉन्चिंग, ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा, स्काईरूट ने रचा इतिहास, 6 सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंचाया, दुनिया के इस खास क्लब में शामिल हुआ भारत, भारत निजी अंतरिक्ष प्रक्षेपण क्षमता वाला तीसरा देश, भारत अब अमेरिका और चीन के बाद तीसरा देश बना

➡मऊ, बिजली विभाग ऑफिस के सामने लेटा युवक, कहा- जबतक बिजली नहीं तबतक नहीं उठूंगा, मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कोतवाली क्षेत्र के भीटी सब स्टेशन का मामला

➡बरेली, ANTF यूनिट बरेली को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थ के 4 तस्कर किये गिरफ्तार, 1.30 करोड़ का एसिटिक एनहाइड्राइड केमिकल जब्त, 2 कार, 5 मोबाइल और 1080 रुपये बरामद, ANTF और स्थानीय पुलिस ने की कार्रवाई, शाही क्षेत्र के अजुनाई बिजली घर से गिरफ्तारी

➡लखीमपुर, डीएम के सामने बच्चे का बेबाक अंदाज, घर कब्जे को लेकर तहसील दिवस में रखी बात, DM साहब बच्चे के बेबाक अंदाज से चकित, 11 साल के बच्चे की तुरंत सुनी गुहार, मेरे घर का ताला खुलवाया जाए- बच्चा, DM ने कोतवाल को दिया आदेश, कहा- इस बच्चे का काम देख लो

➡अलीगढ़, खेत में सिर कटी लाश मिलने का मामला, छर्रा के गांव सिकंना निवासी असलम की लाश, आरोपी भाई फैजान ने की थी निर्मम हत्या, आरोपी ने हत्या कुबूला, आलाक़त्ल चाकू बरामद, अकराबाद थाना के गांव सिकंदरपुर की घटना

————————————————————–

Taza Khabar