नई दिल्ली19जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*19- जुलाई – रविवार*
👇
*==============================*
*1* TMC के बागी 20 सांसद लोकसभा में अलग बैठेंगे, उद्धव गुट से बागी 6 सांसदों को स्पीकर की मंजूरी,शिंदे गुट में शामिल; अब 13 सांसद हुए
*2* विक्रम-1 की सफल उड़ान के बाद इसरो का बड़ा ऐलान, दो महीने के भीतर अगला मिशन होगा लॉन्च; 7 प्रक्षेपण वाला लक्ष्य भी तैयार
*3* सोनम वांगचुक का अस्पताल में दवा लेने से इनकार, ड्रिप चढ़ाने से मना किया; डॉक्टरों ने जरूरी बताया, पर वांगचुक और उनका परिवार नहीं माना
*4* सोनम वांगचुक के सब्र की परीक्षा न लें’: अन्ना हजारे बोले- उनसे बातचीत करने में क्या गलत; सरकार को दी ये सलाह
*5* अन्ना हजारे ने कहा कि केंद्र सरकार को शिक्षाविद् सोनम वांगचुक से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, “सरकार को उनकी सीमाओं की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उनकी मांगों पर हां या ना कहें, लेकिन बातचीत करने में क्या गलत है।
*6* 2011 में लोकपाल अधिनियम के लिए दिल्ली में अन्ना हजारे द्वारा की गई भूख हड़ताल ने तत्कालीन यूपीए सरकार को हिला दिया था। इस बार हजारे ने वांगचुक के मुद्दे पर सरकार से सीधी बातचीत का आह्वान किया है, जो युवाओं और शिक्षा प्रणाली से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
*7* भारत और पनामा के बीच रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को नया आयाम देने के लिए पनामा के विदेश मंत्री जेवियर एडुआर्डो मार्टिनेज-आचा वास्केज भारत के आधिकारिक दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 19 से 23 जुलाई तक चलेगा। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस महत्वपूर्ण यात्रा की आधिकारिक पुष्टि की है। यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी मोर्चे पर बेहद अहम साबित होने वाला है
*8* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैकेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह पहली बार है जब कोई भारतीय राष्ट्रपति मोल्दोवा और उत्तरी मैसेडोनिया का दौरा कर रहा है, जबकि रोमानिया की यात्रा तीन दशक बाद हो रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मध्य और पूर्वी यूरोप के देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग को और मजबूत करना है।
*9* मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का काम तेज, समुद्र के नीचे दूसरी टीबीएम ने भी शुरू की सुरंग की खोदाई
*10* ‘मोदी सरकार के मूल सिद्धांत असत्य और हिंसा’, सोनम वांगचुक को हटाए जाने पर राहुल गांधी का हमला
*11* अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 15 घायल; RAF का कैंप पास था; धमाका सुनते ही रेस्क्यू के लिए पहुंचे जवान
*12* बंगाल में अभिषेक का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया, TMC सांसद बोले- कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा; 2031 तक जिंदा रहा तो इसका जवाब दूंगा,यह कार्रवाई जिला प्रशासन की तरफ से की गई है, अधिकारियों के मुताबिक ऑफिस बिना किसी मंजूरी बिल्डिंग प्लान के बनाया गया था
*13* पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 80 साल की थीं, सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था
*14* अमेरिका-ईरान युद्ध में अब पानी भी निशाने पर, अमेरिकी हमले में ईरान का वाटर प्लांट तबाह, जवाब में कुवैत के प्लांट पर हमला
*15* सैनिकों की मौत से बौखलाया अमेरिका, ईरान को दंडित करने के लिए नए सिरे से हवाई हमले
*16* भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीता है, ऐसे में यह मुकाबला तय करेगा कि सीरीज किसके नाम होगी
*17* फीफा विश्व कप 2026 के तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच ऐसा रोमांच देखने को मिला, जिसे विश्व कप इतिहास के सबसे यादगार मैचों में गिना जाएगा। कुल 10 गोल वाले इस मुकाबले में इंग्लैंड ने फ्रांस को 6-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया
*18* 39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ एक मैच बाकी है, जो तय करेगा कि फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन आमने-सामने होंगे
*19* यूपी-दिल्ली-पंजाब समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई; मध्यप्रदेश में बारिश के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाए
*20* ICICI बैंक का मुनाफा 16% बढ़कर ₹14,805 करोड़, पहली तिमाही में अनुमान से बेहतर रहे नतीजे, बैंक की एसेट क्वालिटी भी सुधरी
*===============================*
. *जय श्री राम*
*रविवार, 19 जुलाई 2026 के मुख्य समाचार*
🔶US- Iran में बढ़ा तनावः जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 1 लापता
🔶राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दोटूक संदेश, बोले- आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ हमारा नारा नही, नीति है
🔶अहमदाबाद में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल
🔶फ्रांस का पाकिस्तान को बड़ा झटका, कराची में अपना दूतावास हमेशा के लिए करेगा बंद
🔶20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती
🔶वांगचुक का ताजा हेल्थ बुलेटिन, शरीर में बताई पानी की कमी और भारी कमजोरी
🔶मेरी अनुमति के बिना सोनम वांगचुक का कोई इलाज न किया जाए: पत्नी ने कहा
🔶सलमान के बाद अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ निशाने पर, आमिर खान को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी
🔶TMC के बागी 20 सांसद लोकसभा में अलग बैठेंगे:उद्धव के 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने को स्पीकर की मंजूरी, मानसून सत्र में बदलेगी तस्वीर
🔶बंगाल में अभिषेक का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया:TMC सांसद बोले- कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा; 2031 तक जिंदा रहा तो इसका जवाब दूंगा
🔶पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा:आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था
🔶अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई:जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा
🔶मौलाना ने श्रीकृष्ण को नमाजी बताया, धीरेंद्र शास्त्री बोले-घरवापसी करो:दोबारा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे; हमारी पूजा पद्धति से छेड़छाड़ न करें
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- गाली देना हर बार अश्लीलता नहीं होती:अभद्र भाषा और अश्लीलता अलग, मां की गाली भी हर मामले में क्राइम नहीं
🔶Shimla: रामपाल के अनुयायियों पर दर्ज FIR बरकरार, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बांट रहे थे आपत्तिजनक किताबें
🔶प्रशांत और हिंद महासागर की गहराइयों में पहुंचा प्लास्टिक, 2000 मीटर नीचे रहने वाले 92% समुद्री जीव संक्रमित
🔶महाराष्ट्र में नई स्कूल बस नीति लागू : अब हर बस में GPS-CCTV जरूरी, ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य
🔷Spain vs Argentina Head To Head: फाइनल का रोमांच होगा चौगुना, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होती है कांटे की जंग
🔷IND vs ENG: करो या मरो मैच में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, लॉर्ड्स में होगी निर्णायक जंग; संभावित प्लेइंग-11
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
==================

More Stories
सिद्धार्थनगर19जुलाई26* बिजली संकट से जनता बेहाल, 48 गांव अंधेरे में, उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
खोपौली19जुलाई26*खोपोलीतील ऐतिहासिक विरेश्वर मंदिरात 11 किलोहून अधिक चांदीची पिंडी चोरी | परिसरात खळबळ
लखनऊ19जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें