उत्तरकाशी4सितम्बर2025*हर्षिल, उत्तरकाशी से ताज़ा भूस्खलन अलर्ट
हर्षिल में आर्मी कैंप के ऊपर, टेलगाड़ नाले के पास सुबह एक नया भूस्खलन हुआ है, जिससे पानी का बहाव रुक गया है। नाले के मुहाने पर भारी चट्टानें और मलबा गिरने से खतरनाक स्थिति बन गई है। अधिकारियों को आशंका है कि ऊपर की ओर अस्थायी झील बन सकती है, जिससे अचानक फ्लैश फ्लड का ख़तरा बढ़ गया है।
पुलिस ने हर्षिल और आसपास के निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी किनारों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश के चलते कई गाँवों में ज़मीन धंस रही है, जिससे घरों को खतरा है और स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

More Stories
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, सहकारी बिक्री केंद्रों पर 3,077 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध*
कानपुर नगर 28 नवम्बर 26*ऐतिहासिक विशेष लोक अदालत में 1,950 चालानी वादों का निस्तारण*
नई दिल्ली 28 नवम्बर 26*द्वारका-7 में एज वेल एसोसिएशन ने ‘तेरे मेरे गीत सीज़न 9’ भव्य ग्रैंड फ़िनाले किया आयोजित ।