संवाददाता जूली इंडियन की रिपोर्ट यूपीआजतक
इटावा27नवम्बर24मृतक के परिजनों को नहीं मिल रहा न्याय:::पिता और पत्नी ने मासूम पुत्री सहित आत्मदाह करने की बात कही
जनपद इटावा के थाना भर्थना अंतर्गत ग्राम नगरिया यादवान में घनश्याम पुत्र अतरसिंह उम्र 22 वर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसकी विवेचना भर्थना के पूर्व थानाध्यक्ष विद्यासागर सिंह ने की उन्होंने पीड़ित परिजनों के बजाय आरोपियों से मिलकर मु.अ.सं.-395/2022 धारा-302 भा.द.संहिता थाना- भर्थना, जनपद-इटावा में आत्महत्या दिखाते हुये मामले में फाइनल रिपोर्ट प्रेषित कर दी जिसे न्यायालय द्वारा निरस्त कर दिया गया एवं अपने आदेश में न्यायालय द्वारा कहा गया “बिना तमंचा प्राप्त किए तथा बिना उक्त संबंध में जाँच किये अंतिम आख्या प्रेषित की गयी है संबंधित प्रकरण में अग्रिम विवेचना कराया जाना न्यायोचित प्रतीत हो रहा है” एवं अग्रेतर विवेचना का पुलिस को आदेश दिया
फाइनल रिपोर्ट में बहुत सारे अन्तर्विरोध थे जिनको दुरुस्त करना था एवं साक्ष्यों, तथ्यों के आधार पर हत्यारोपियों तक पहुँचने के बजाय लगभग डेढ़ महीना बीत जाने के बाद भी प्रभारी निरीक्षक भर्थना ने कोई जाँच पड़ताल नहीं की पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर संपर्क किया तो उन्हें यह कहते हुए दुत्कार कर भगा दिया कि इसमें हम कुछ नहीं करेंगे पुनः फाइनल रिपोर्ट लगाएँगें
पीड़ित पक्ष न्याय पाने के लिए एसएसपी इटावा से कई बार जाँच अधिकारी बदलने की माँग कर चुका है आज भी एसएसपी इटावा के सामने प्रस्तुत होकर न्याय की गुहार लगायी लेकिन एसएसपी इटावा भी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहें हैं पीड़ित पिता अतरसिंह पत्नी कल्पना बेहद निराश है एवं न्याय न मिल पाने की दशा में आत्मदाह करने को मजबूर होने की बात कह रहे है
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*काशी का विश्व प्रसिद्ध भरत मिलाप: नाटी इमली में जब गले मिले चारों भाई, भाव-विभोर हो उठी धर्मनगरी
*देहरादून22 अक्टूबर 2026*उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज हुए फैसले*
लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें