*इटावा:17अगस्त21*चिकित्सा शिविर का आयोजन चकरनगर तहसील के बंसरी गांव में किया गया।
* जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग और चंबल फाउंडेशन की ओर से चंबल-यमुना में अचानक आई बाढ़ के बाद चिकित्सा शिविर का आयोजन चकरनगर तहसील के बंसरी गांव में किया गया। इस दौरान सैकड़ों बाढ़ पीड़ित ग्रामवासियों को चिकित्सा राहत पहुंचाई गई। ये बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह और चंबल फाउंडेशन के संस्थापक शाह आलम के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राम चन्द्र, वार्डबॉय विकास का योगदान सराहनीय रहा। बाढ़ राहत चिकित्सा शिविर का आगामी कैम्प 18 अगस्त को जसवंतनगर के कीरतपुर में होगा।
More Stories
कानपुर नगर 7 अक्टूबर 26*जल्दबाजी और जल्द राहत पाने के चलते बवासीर की सिकाई हो सकती थी जानलेवा,
लखनऊ 7 अक्टूबर 26**मौसम तेजी से बिगड़ने की गंभीर चेतावनी*
सुल्तानपुर 7 अक्टूबर 26*बल्दीराय तहसील में 32 लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले*