इटावा13जनवरी*और पति पत्नी की चिता जली एक साथ : पति की मौत के चंद मिनट बाद पत्नी की गम में हुई मौत
(सुघर सिंह ब्यूरो चीफ इटावा)
इटावा । सैफई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम विरौली बेदपुरा में पति की मौत के महज 5 मिनट बाद पत्नी भी बियोग में चल बसी। परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया।
शादी में पति पत्नी को कसम दी जाती है कि सात जन्म तक एक दूसरे का साथ नही छोड़ेंगे यहाँ एक बृद्ध दंपति ने भी आज से लगभग 57 साल पहले यह कसम खाई थी कि एक दूसरे के साथ सात जन्म तक रहेंगे। पत्नी ने अपनी कसम को पूरा किया और पति के साथ ही एक साथ चिता पर जलाई गई।
बेदपुरा थाना क्षेत्र के गांव विरौली में बृद्ध सेवाराम उम्र लगभग 80 साल की कल शाम 5:30 बजे मौत हो गयी अचानक से हुई मौत पर पत्नी रामवती के मुंह से चीख निकल गयी और उसके बाद महज 5 मिनट में पत्नी की भी मौत हो गयी। रामवती 57 वर्ष पहले नगला जुआ जनपद औरैया से ब्याहकर विरौली बेदपुरा में आई थी। बृद्ध दंपति में एक दूसरे के प्रति असीम प्यार थे। शादी के बाद से अब तक कभी किसी पड़ोसी ने इन दोनों को झगड़ते नही देखा। परिवार में इस बृद्ध दंपति के चार पुत्र व तीन पुत्रियां है जिनकी सभी की शादी हो चुकी है। बृद्ध दंपत्ति की एक साथ हुई मौत पर लोग इसे एक संयोग मानकर चल रहे है। पूर्व प्रधान कृपाराम कश्यप ने बताया कि बृद्ध दंपति को एक साथ उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी है। सेवाराम हमारे गांव के बड़े बुजुर्ग थे और बहुत ही अच्छे व्यक्ति थे।

More Stories
गोरखपुर 27 मार्च 26* मुख्यमंत्री को भेट किया गया खास नायाब तोहफा
मिर्ज़ापुर 27 मार्च 26*किसान भाई अपनी फसलों की कटाई कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुचाँ दे
कौशाम्बी 27 मार्च 26*हाईवे पर खड़े ट्राला से टकराई पिकअप, 8 श्रद्धालुओं की मौत