इटावा12सितम्बर*रीतौर में सांसद राम शंकर कठेरिया ने किया दंगल का उद्घाटन, झंडा कुश्ती बराबरी पर छूटी*
इकदिल, इटावा- क्षेत्रीय ग्राम रीतौर में एक दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डा. राम शंकर कठेरिया व विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, भाजपा नेता पंकज दीक्षित, मुकेश यादव, राजेश त्रिपाठी, अनिल चौधरी बुआपुर, सर्वजीत भदौरिया, आदि उपस्थित रहे l संचालन समाजसेवी डा. सुशील सम्राट ने किया l आयोजक विक्रांत उर्फ चिंटू भदौरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया l दंगल में पहलवानों ने अपने अपने दांव पेच दिखाये l मुख्य अतिथि सांसद श्री कठेरिया ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू करायी l इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहलवानों का उत्साहवर्धन बहुत जरूरी है l ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए l विशिष्ठ अतिथि श्री गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि रीतौर में दंगल आयोजित कराने वाले आयोजक बधाई के पात्र हैं जो इस पुरानी कुश्ती की परंपरा को जीवित रखे हुए हैं l इस अवसर पर शिशुपाल सिंह भदौरिया, अशोक भदौरिया, अरविंद कुमार उर्फ धनी, टिंकू भदौरिया, राघवेंद्र सिंह सौरभ भदौरिया पंजाबी , रामजी, रमेश कठेरिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे l

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।