इटावा 09 अगस्त *राजीव गांधी पंचायत राज संगठन उ० प्र० कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव बने राकेश सिंह राठौर*
इटावा । जनपद के कस्बा अहेरीपुर निवासी राकेश कुमार सिंह राठौर को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह ने कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश पंचायती राज संगठन का प्रदेश सचिव नियुक्त करते हुए औरैया मैनपुरी फिरोजाबाद का प्रभारी नियुक्त किया है।
मनोनयन पर राकेश कुमार सिंह राठौर ने राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह, राजीव गांधी पंचायती राज प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि नेतृत्व द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका पूर्ण मनोयोग से पालन करूंगा और सभी नेताओं की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
राकेश कुमार सिंह राठौर के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष बृजपाल सिंह चौहान, सोशल मीडिया जिला महासचिव शहनाज मंसूरी, ब्लॉक अध्यक्ष महेवा मनोज दीक्षित, पीसीसी सदस्य श्याम बाबू त्रिपाठी, मंगल प्रसाद सविता, मन्नू खान, रजा मोहम्मद मंसूरी, लालजी विशारद, राज कुमार दीक्षित, आदि लोगों ने राकेश सिंह राठौर को प्रदेश सचिव बनने पर बधाई दी है।

More Stories
नाबालिग से दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त को 05 वर्ष का कारावास व ₹ 05 हजार/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया*
महोबा 1जुलाई26**UPTET-2026 परीक्षा को सकुशल, सम्पन्न कराने हेतु जनपद के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, दिये गये निर्देश।*
भागलपुर1जुलाई26*राहुल गांधी की बालबुद्धि ने कांग्रेस का राजनीतिक कवच को भर भरा कर गिरा दी: ओम प्रकाश