- आगरा23अक्टूबर*भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर बोले अरुण की मौत की हो सीबीआई जांच
आगरा। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर शुक्रवार को मृतक अरुण के परिवारीजनों से मिलने आए। चंद्र शेखर ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि अरुण की मौत की सीबीआई जांच होनी चाहिए।
चंद्रशेखर ने कहा कि दलित कमजोर है। इसलिए उसकी हत्या की जा रही है। यूपी सरकार निकम्मी और झूठी है। जो 50- 50 हजार करोड़ लेकर भाग रहे हैं उनको नहीं पकड़ा जा रहा है। पुलिस निर्दोषों को पकड़ने में लगी हुई है। अरुण के परिवार के 40 लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। इनमें 12 महिलाएं थी। अरुण की पत्नी को भी बेरहमी से पीटा गया। मुआवजे को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने अज्ञात पुलिसकर्मियों खिलाफ हत्या का मुकदमा इसलिए लिखाया है, जिससे केस कमजोर पड़ जाए। उन्होंने कहा कि आगरा दलितों की राजधानी है। अगर अरुण के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो वह आंदोलन करेंगे। डीएम एसएसपी को उनके ऑफिस में नहीं बैठने देंगे।

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें