आगरा10सितम्बर*राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल द्वारा विशाल डांडिया महोत्सव एवं महिला स्वरोजगार मेला का भव्य आयोजन.
राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ आगरा मंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष .मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में विशाल डांडिया महोत्सव एवं महिला स्वरोजगार मेला का आयोजन. VGCRAFT ROYAL, फतेहाबाद रोड, आगरा पर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ. विकास गुप्ता. जिला अध्यक्ष. भारतीय स्वदेशी उद्योग व्यापार मंडल, जनपद आगरा द्वारा भगवान भोलेनाथ जी की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर किया गया .इस अवसर पर विकास गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति द्वारा विगत 20 वर्षों से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पूरे देश में किए जा रहे हैं इसके लिए संगठन के सभी पदाधिकारीगण बधाई के पात्र हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष .मनीष गुप्ता ने राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति आगरा मंडल के समस्त पदाधिकारियों को विशाल डांडिया महोत्सव एवं महिला स्वरोजगार मेला का आयोजन कराने के लिए संगठन के सभी साथियों को हार्दिक बधाई प्रदान की संगठन द्वारा जनपद आगरा में महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए #हर घर रोजगार हर हाथरोजगार योजना# का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत संगठन के माध्यम से जनपद आगरा में निवास कर रही आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है इसके साथ साथ संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में महिला स्वरोजगार मेला भी लगाया जा रहा है जिससे कि संगठन की जो महिलाएं उद्यमी एवं व्यापारी हैं वह भी अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकें यह संगठन उन्हें इस तरह का मंच प्रदान करता है .कार्यक्रम का विशिष्ट आकर्षण. विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी प्रतियोगियों को 500 पुरस्कारों का वितरण किया गया , नन्हे-मुन्ने बाल गोपालों द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी एवं श्री राधा रानी जी के स्वरूप की स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता, संगठन के साथियों के लिये विशाल डांडिया का आयोजन एवं मनोरंजन के लिए गेम भी कराए गए एवं देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए संगठन के साथियों द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के परिधान पहन कर देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को जीवंत किया. इस अवसर पर संगठन के विभिन्न साथियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उर्मिला गुप्ता. मंडल प्रभारी, शशी गुप्ता. मंडल अध्यक्ष ,रंजना वर्मा. मंडल वरिष्ठ महासचिव ,संध्या शाह . जिला प्रभारी ,अंजू गुप्ता. महानगर संरक्षक,ऋचा मिश्रा. जिला वरिष्ठ महामंत्री ने विशाल डांडिया महोत्सव में शिरकत की. कार्यक्रम संयोजक. वंदना शर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति यूनिट वूमेन पॉवर जनपद आगरा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मनीष गुप्ता, विकास गुप्ता, वीरेन्द्र गोयल ,विमल गोयल, मधु गोयल, उर्मिला गुप्ता ,शशी गुप्ता, रंजना वर्मा, संध्या शाह,अंजू गुप्ता, ऋचा मिश्रा एवम आगंतुक सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्रभु की प्रतिमा भेंट कर, फूलों का बुके प्रदान कर, शॉल उड़ाकर , माल्यार्पण कर, स्पेशल इनविटेशन कार्ड ,एवं पर्स प्रदान कर सम्मान किया . विजयालक्ष्मी गुप्ता . राष्ट्रीय महामंत्री महिला प्रकोष्ठ ने संगठन के नवीन सदस्यों को सदस्यता ग्रहण कराई विशाल डांडिया महोत्सव के सफल आयोजन में रूबीबघेल, लक्ष्मी दीक्षित ,प्रीती शर्मा, उमा अग्रवाल, रुचि मित्तल ,रिचा गुप्ता ,अनु अरोरा ,बरखा वर्मा, ममता गुप्ता ,राखी गुप्ता, मोहिनी वर्मा, कौशिकी अग्रवाल आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया*

More Stories
लखनऊ1अगस्त26*यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अगस्त से बदल जाएगा आपकी गाड़ी की RC का सिस्टम*
रायगड1अगस्त26*उत्कृष्ट सेवेला सलाम! रायगड पोलिस व होमगार्ड जवानांचा पोलीस अधीक्षक आँचल दलाल यांच्या हस्ते गौरव
रायगड1अगस्त26*अलिबाग-रायगडमध्ये भारतीय तटरक्षक दलाचा जनजागृती उपक्रम; मच्छीमारांच्या सुरक्षेला सर्वोच्च प्राधान्य