आगरा05अगस्त*आगरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या,
आगरा में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, हत्या करने के बाद सिर धड़ से अलग किया। कार में रखकर कारोबारी के शव को ठिकाने ले जा रहे दोस्त और उसके साथी को पकड़ा।
आगरा के लोहामंडी निवासी चांदी कारोबारी नवीन वर्मा की घर में ही दुकान है। पुलिस को परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर में नवीन वर्मा घर से निकल गए थे, रात तक घर नहीं आए तो नवीन वर्मा की पत्नी प्रीति ने उनके मोबाइल पर फोन किया, नवीन वर्मा ने पत्नी को बताया कि वे अपने दोस्त टिंकू भार्गव के साथ हैं। कुछ देर में आ जाएंगे, लेकिन वे नहीं आए, दोबारा फोन करने पर नवीन वर्मा का मोबाइल स्विच आफ हो गया, उनकी पत्नी ने टिंकू भार्गव को फोन किया तो वह भी स्विच आफ था। परिजन नवीन वर्मा की तलाश में जुट गए।
पुलिस कर रही थी गश्त, कार से शव को ठिकाने लगाने से पहले पकड़ा
शुक्रवार की सुबह पुलिस गश्त कर रही थी, सिकंदरा क्षेत्र में अरसेना गांव के पास एक कार खड़ी हुई थी, पास में जंगल था। पुलिस की टीम रुक गई। कार के अंदर शव था और कार के बाहर सिर पड़ा हुआ था, पुलिस ने टिंकू वर्मा और उसके साथ ही को दबोच लिया।
पहले गोली मारी, इसके बाद काटा सिर
पुलिस पूछताछ में टिंकू वर्मा ने बताया कि वह भाजपा के अनुशांगिक संगठन का पदाधिकारी है। उसने पहले नवीन के साथ शराब पी, इसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सिर को शव से अलग कर दिया। कार में लेकर सिर और धड़ को अलग अलग फेंकने के लिए निकले थे, जिससे शिनाख्त न हो सके। पुलिस ने नवीन वर्मा के परिजनों को सूचना दे दी है और छानबीन में जुटी है।
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*