*आगरा 13अप्रैल25में करणी सेना ने पुलिस को घेरा, तलवारें लहराईं: केसरिया साफे में 80 हजार आक्रोशित कार्यकर्ता, रामजी सुमन का घर छावनी बना…*
*आगरा:* महाराणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ क्षत्रिय समाज गुस्से में है। करणी सेना आज आगरा में राणा सांगा की जयंती मना रही है, जिसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। इसके लिए आगरा के ही गढ़ी रामी में 50 बीघे में पंडाल बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से अब तक केसरिया साफा पहनकर करीब 60 से 80 हजार लोग पहुंच चुके हैं। 3 लाख लोगों के आने का दावा किया जा रहा है। दोपहर साढ़े 12 बजे पुलिस कार्यक्रम स्थल गढ़ी रामी पहुंच गई। यह देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारें-डंडे लहराने लगे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आयोजन स्थल से बाहर जाना पड़ा। करणी सेना शाम 5 बजे के बाद सपा सांसद रामजी सुमन के घर की ओर कूच कर सकती है। उन्हें रोकने के लिए रास्ते में 500 जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। सड़कों पर पत्थर के बड़े-बड़े बोल्डर रखे गए हैं। 10 हजार PAC और पुलिस के जवान तैनात हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रामजी सुमन घर पर हैं। उनके आवास को छावनी में तब्दील कर दिया है। 1000 पुलिस जवान तैनात हैं। एक किमी का इलाका सील है। मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। सपा सांसद ने भी अपनी पर्सनल सिक्योरिटी में 10 बाउंसर लगाए हैं।

More Stories
देहरादून12जुलाई26*विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी से मिले पत्रकार कल्याण समिति के पदाधिकारी |
कोलकाता12जुलाई26*बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी की चर्चा ज़ोरों पर!!
लखनऊ12जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*