अलीगढ़27अप्रैल2025*सगाई से कुछ घंटे पहले टूटा रिश्ता, बड़ी कार की डिमांड बनी वजह
अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
अलीगढ़ के रोराबाद थाना क्षेत्र स्थित इकलौज में
सगाई से ठीक पहले एक युवती की खुशियां उस
समय गम में बदल गईं जब दूल्हे पक्ष ने अचानक
रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। सजी-धजी युक्ति
अपने होने वाले दूल्हे का इंतज़ार करती रही,
लेकिन जब काफी देर बाद भी लड़के पक्ष की
ओर से कोई नहीं आया, तो परिजनों ने फोन
किया। फोन पर दूल्हा पक्ष ने सगाई से इनकार
कर दिया और बड़ी कार की डिमांड पूरी न होने
को कारण बताया। लड़की के परिजनों ने अधिक
महंगी कार देने से मना किया था, जिससे नाराज
होकर लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इस
अचानक हुए फैसले से परिवार और रिश्तेदार
सदमे में आ गए। लॉज में सजी सजावट, तैयार
मेहमान और भोजन सब बेकार हो गया। पीड़ित
पिता ने इस अन्याय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
की बात कही है।

More Stories
अयोध्या २९ अप्रैल २६*भाजपा नेता आशीष शर्मा ने रुदौली गैस एजेंसी में व्याप्त अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की
जालौन २९ अप्रैल २६* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर प्रसारित जनपद जालौन की ताजा खबरे
जालौन २९ अप्रैल २६* उरई में सामूहिक विवाह समारोह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद