अलीगढ़22अप्रैल24*लोकतंत्र के इस महापर्व मे हमे अपना अमूल्य योगदान कर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए : मुकेश सिंघल
अलीगढ़ से(शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट) यूपीआजतक
रोटरी क्लब का अलीगढ़ पर्ल के तत्वाधान में रविवार को जवाहर पार्क मे मतदाता जागरुक | अभियान चलाया गया । रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण भारी संख्या मे जवाहर पार्क उपस्थित विभिन्न वर्ग , आयु व धर्म के प्रबुद्धजनो ने रोटी पर्ल के मतदाता जागरूक अभियान की सराहना की तथा शत – प्रतिशत वोटिंग का संकल्प लिया । मुख्य अतिथि रोटी के पूर्व मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व मे हमे अपना अमूल्य योगदान कर स्थायी सरकार बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए । पर्ल के चार्टर प्रेसिडेंट , अखिल अग्रवाल ने गिरते मतदान प्रतिशत पर चिंता व्यक्त की और कहा कि राष्ट्र हित व समाज की प्रगति व उत्थान के लिए हमे अपना वोट अवश्य देना चाहिए । इस अभियान मे अध्यक्ष मनीष गुप्ता , अंजना गुप्ता , विपिन गुप्ता , मनोज जादोन , सुनील , अतुल , विनोद , नीरेन्द्र , हर्षिता , जयराम , वंदना , अनिल , मनीषा , हरवंश , कुणाल , शुचि , रुचि , अमन , संदीप , राजेश , आलोक , चित्रांश , समग्र , जिगिशा , आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*