अलीगढ़19अप्रैल24*मेडिकल रोड पर की कई राउंड फायरिंग
अलीगढ़ ।(शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट) थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मेडिकल रोड पर दानिश अपार्टमेंट के बाहर बुधवार रात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी । घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है । तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । दानिश अपार्टमेंट निवासी सिविल लाइन के शांहीन अख्तर का दानिश अपार्टमेंट बेटा का मामला अर्शल मंगलवार रात मेडिकल रोड स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था । इसी बीच उसका दो युवकों से विवाद हो गया । बुधवार रात आरोपियों ने अपार्टमेंट के बाहर करीब पांच राउंड फायरिंग कर दी । आबाज सुन राहगीर आ गए । भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी वहां से भाग गए । घंटना अपार्टमेंट के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई । सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई । पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले , जिसमें दो युवक फायरिंग करते नजर आ रहे हैं । शाहीन अख्तर की तहरीर के आधार पर आरोपी सऊद और अर्शिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें