अलीगढ़19अप्रैल24*चुनाव ड्यूटी में जा रहे शिक्षक की मौत
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट यूपीआजतक
जिला बुलंदशहर के खुर्जा में हुए सड़क हादसे में टप्पल के एक शिक्षक की मौत हो गई । वह चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में बुलंदशहर जा रहे थे । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है । योगेंद्र सिंह ( 46 ) पुत्र कालीचरण निवासी गांव कमालपुर टप्पल शिक्षक थे । परिवार में दो बेटे व एक बेटी है । बुधवार को वह चुनाव ड्यूटी के लिए बुलंदशहर जा रहे थे । खुर्जा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए । गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया ।

More Stories
पूर्णिया 20 नवम्बर 26*कस्बा में दर्दनाक हादसा, पोल से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौके पर मौत*
चित्रकूट 20 नवम्बर 26*यूपी एग्रीज परियोजना से पहाड़ी के किसानों को मिलेगी नई ताकत, विकास खंड गोदाम का हुआ उद्घाटन;
नई दिल्ली: 20 नवम्बर 2026 शुक्रवार* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश दुनिया के ताजा 45 समाचार।*