अलीगढ़15जून23*युवक की गला रेत कर हत्या खेत में मिला खून से लथपथ शव परिजनों ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप।
अलीगढ़ में खून से लथपथ शव खेत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया आनन-फानन में इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी व इलाका पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल करते हुए दो टीमों को गठित कर दिया है इलाका पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है फिलहाल संदिग्ध युवकों के लिए पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव बलीपुर का है जहां के रहने वाले पिंकू का शव खेत में खून से लथपथ अवस्था में मिलने के बाद गांव में दहशत का माहौल नजर आ रहा है, पिंकू के चार दोस्तों पर हत्या करने के आरोप भी लगे हैं जिसको लेकर परिजनों के द्वारा इसकी सूचना इलाका पुलिस को देते हुए 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है परिजनों का कहना है पिंकू के चार दोस्त ही पिंकू को घर से बुलाकर ले गए थे जिसके बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई है परिजनों के द्वारा पिंकू के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी विशाल चौधरी का साफ तौर पर कहना है एक शव खेत में पड़ा मिला है इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल कर अग्रिम कार्यवाही के लिए दो टीमें गठित कर दी गई है परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखा जाएगा और आगे की जांच पड़ताल की जाएगी। #धारदार हथियार से की युवक की हत्या
अलीगढ़ इगलास 15 जून 2023 यादवेंद्र पाल न्यूज़ यूपी आजतक
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*
पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 26* पूर्णिया में शुरू हुआ ‘आंगन का मिलन’ महाअभियान, DM अंशुल कुमार के निर्देश पर हर आंगनबाड़ी में उमड़ा जनसैलाब*