अलीगढ़05अप्रैल24*नुमाइश मैदान पर पीएम मोदी और बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली को लेकर मंथन
लोकसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया अंतिम दौर है , उसी के साथ चुनाव प्रचार भी तेज हो रहा है । मगर बड़े नेताओं की रैलियां चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में होंगी । वहीं , पीएम नरेंद्र मोदी व बसपा अध्यक्ष मायावती की नुमाइश मैदान पर रैली के लिए दोनों दलों में मंथन जारी है । भाजपा मिली जानकारी के अनुसार , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली 21 या 22 अप्रैल को होने के संकेत हैं । अगर यह रैली इस तारीख में होती है तो एसपीजी सुरक्षा कारणों से कम से कम दो दिन पहले मंच आदि बनाने की तैयारी करनी होगी । इधर , बसपा अध्यक्ष मायावती की रैली भी 22 से 23 अप्रैल के बीच होने के संकेत मिल रहे हैं । वह रैली भी नुमाइश मैदान में कराने का प्रयास है । बसपा द्वारा विकल्प के तौर पर अन्य मैदानों पर भी रैली कराने पर मंथन हो रहा है । आकाश आनंद की रैली 13 अप्रैल के आसपास होने के संकेत हैं ।
More Stories
मुजफ्फरनगर 20 सितम्बर 26 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में इंचार्ज अध्यापक निलंबित,
नई दिल्ली 20 सितंबर 26*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी।
कानपुर नगर 20 सितंबर 26*फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने वाला 10 हजार का इनामी गिरफ्तार