अयोध्या9अक्टूबर24*रामभक्तो हेतु पूर्व मंत्री आनंद सेन ने भागवत पैलेस का किया उद्घाटन
अयोध्या। राम भक्तों के लिए अयोध्या में भागवत पैलेस का भव्य उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने किया। बताते चलें कि पंच कोसी परिक्रमा मार्ग निकट भगवत पैलेस का उद्घाटन किया गया है। यहां पर राम भक्तों, यात्रियों के लिए रहने, खाने की समुचित व्यवस्था रहेगी। भागवत पैलेस के मालिक पूर्व प्रधान पवन यादव ने बताया कि भगवत पैलेस का निर्माण श्रद्धालु और पर्यटकों की सेवा के लिए किया गया है। यहां पर उनको उत्तम सुबह सुविधा की व्यवस्था मिलेगी
इस दौरान कार्यक्रम में आए अतिथियों का माला पहनाकर अंग वस्त भेंटकर भागवत पैलेस के मालिक पूर्व प्रधान पवन यादव, मुकेश यादव, जेडी यादव ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल रहे और विराट भंडारा भी आयोजित किया गया।

More Stories
बांदा2मई 26*श्री ज्ञानेश्वर प्रसाद जी कि श्रृद्धांजलि में सेवा कार्य*
लखनऊ2मई26*भू-माफिया के खिलाफ किसानों की शिकायत*
कानपुर नगर 2 मई26*नाबालिग ग़रीब बच्ची की मां की गुहार बेअसर, क्षेत्रीय जिम्मेदारों द्वारा सिर्फ दिया जा रहा आश्वासन*