*अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां की रिपोर्ट*
अयोध्या6अक्टूबर*भुखमरी की कगार पर पहुंचे मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक*
*साढ़े चार साल से नही मिला वेतन*
*प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को दिया*
भेलसर(अयोध्या)मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को पिछले साढ़े चार साल से वेतन न मिलने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं।मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एहसाम अली खां के नेतृत्व में शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र एडीएम को दिया।
एडीएम को दिये गये मांग पत्र में जिलाध्यक्ष एहसाम अली खाँ ने बताया कि पिछले 54 माह से मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को वेतन नही दिया जा रहा है जबकि सभी शिक्षक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री ने मदरसों में एक हाथ मे कुरआन तथा दूसरे हाथ मे कम्प्यूटर होने का सपना दिखाया था।प्रधानमंत्री ने कहा था कि मदरसों का आधुनिकीकरण कर उनमें अध्ययन रत बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा परन्तु उनका यह बयान जुमला ही साबित होता लग रहा है।अपर जिलाधिकारी ने मांग पत्र को अग्रिम कार्रवाई के लिये भेज देने का आश्वासन दिया।मांग पत्र देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जमाल अंजुम,जिला सचिव मुकद्दर सिंह यादव,मुनव्वर अली,जैनुल जावेद,जहूर अहमद खाँ मंत्री,मीडिया प्रभारी मुजीब अहमद आदि शामिल थे।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें