अयोध्या29सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/09, 7:39 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: बड़ी खबर
अयोध्या।
फिल्मी रामलीला में रावण दहन पर लगा ग्रहण। जिला प्रशासन ने रावण दहन की नहीं दी अनुमति। एडीएम सिटी योगानंद पांडे का बयान। गैर पारंपरिक है रावण दहन इसलिए नहीं दी गई अनुमति,
22 सितंबर से राम कथा पार्क में चल रही है फिल्मी रामलीला, 2 अक्टूबर को होना था रावण दहन, 260 फीट ऊंचा बन रहा था रावण का पुतला, अयोध्या की सुरक्षा और गैर पारंपरिक कार्यक्रम को लेकर नहीं दी गई रावण दहन की इजाजत, केवल चलती रहेंगी रामलीला, फिल्मी रामलीला में रवि किशन मनोज तिवारी अवतार गिल राकेश बेदी बिंदु दारा सिंह मिस यूनिवर्स इंडिया मणिका विश्वकर्मा जैसे कलाकार कर रहे हैं रामलीला का मंचन।
[29/09, 7:39 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आईजी अयोध्या प्रवीण कुमार खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे।
सिविल और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शहर के मिश्रित इलाकों में रूट मार्च किया।
रूट मार्च से आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
आईजी ने दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर विद्युत और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
आयोजकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं।
सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं।
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का निर्धारित रूट तय कर दिया गया है।
विसर्जन शोभायात्रा जीआईसी मैदान से गुप्तार घाट के निर्मली कुंड तक जाएगी।
आईजी का स्पष्ट संदेश—कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
[29/09, 7:39 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या |
दुर्गा पूजा विसर्जन की तैयारियों को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे और एसएसपी डा गौरव ग्रोवर ने मां कामाख्या घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने घाट पर की गई सुरक्षा और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया तथा मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और प्रशासनिक इंतज़ामों को दुरुस्त रखने पर जोर दिया, वहीं एसएसपी ने सुरक्षा तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए ताकि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना की स्थिति न उत्पन्न हो। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी विभाग मिलकर विसर्जन को सकुशल संपन्न कराएंगे।

More Stories
नई दिल्ली2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
बांदा 1अगस्त 2026*लिखित आश्वासन पर समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक एवं किसानों का अनशन चौथे दिन समाप्त किया गया*
हाथरस1अगस्त26* सिक्कों की कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़ ,35 लाख के सिक्कों से भरे 66 बोरे बरामद