अयोध्या29जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[29/07, 12:29 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ✍️
*मौलाना साजिद रशीदी पर दर्ज हुई एफआईआर*
लखनऊ।
मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर कमेंट करने वाले मौलानां पर दर्ज हुई एफआईआर,
सपा नेता प्रवेश यादव की तहरीर पर थाना विभूतिखंड में दर्ज किया गया मौलाना साजिद रशीदी पर मुदकमा,
मौलाना पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 197, 352, 353 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया।
[29/07, 12:29 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग न्यूज़
*मोबाइल सिम बेचने वाले 02 नफर अभियुक्त की गिरफ्तार*
अयोध्या।
थाना साइबर अयोध्या की टीम द्वारा साइबर अपराधियों को मोबाइल सिम बेचने वाले 02 नफर अभियुक्त की गिरफ्तारी व अभियुक्तगण के कब्जे से 57 अदद सिम कार्ड, एक अदद लैपटाप, 03 अदद मोबाइल फोन, एक अदद पॉस मशीन, एक अदद रजिस्टर, एक अदद पावर बैंक बरामद किये गये है।
[29/07, 7:02 am] Basudev Yadaw Ayodhya: राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (उत्तर प्रदेश सरकार)
यदि उत्तर प्रदेश राज्य में किसी परिवार के कमाऊ मुखिया (महिला, पुरुष या ट्रांसजेंडर) की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग स्वरूप ₹30,000/- की एकमुश्त सहायता राशि उस परिवार को प्रदान की जाती है। यह लाभ शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के पात्र परिवारों को दिया जाता है।
🔹 पात्रता की शर्तें~
उम्र: मृतक कमाऊ मुखिया की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
लिंग: पुरुष / महिला / ट्रांसजेंडर – सभी पात्र हैं।
वर्ग: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक।
वार्षिक पारिवारिक आय:
ग्रामीण क्षेत्र: ₹46,080/- तक
शहरी क्षेत्र: ₹56,460/- तक
स्थायी निवास: लाभार्थी उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
अनिवार्य शर्त: मृत्यु की तिथि से एक वर्ष के भीतर आवेदन किया जाना आवश्यक है।
🔹 योजना का लाभ
राज्य सरकार पात्र परिवार को ₹30,000/- की आर्थिक सहायता एकमुश्त प्रदान करती है।
🔹 आवश्यक दस्तावेज
मृत्यु प्रमाण-पत्र (CRS पोर्टल से सत्यापित)
तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र:
आधार से जुड़ा बैंक खाता (IFSC कोड सहित)
वोटर आईडी कार्ड
राशन कार्ड
आधार कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
फोटो/अंगूठे का स्कैन निशान
मोबाइल नंबर
🔸 अपील
इस योजना की जानकारी ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें, ताकि पात्र परिवार इस सहयोग का लाभ समय पर उठा सकें और संकट की घड़ी में उन्हें सहायता मिल सके।
👉🏻आपकी एक जानकारी किसी जरूरतमंद का सहारा बन सकती है।
[29/07, 10:25 am] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या
नागपंचमी पर नागेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़।सरयु स्नान कर शिव मंदिरों में चल रहा है जलाभिषेक का दौर।नागेश्वरनाथ में सुबह 3:00 से ही शुभ भक्त कर रहे हैं जलाभिषेक। नागपंचमी पर लक्ष्मण घाट स्थित शेषावतार मंदिर में शेष अवतार की सजेगी झांकी। मान्यता के अनुसार नागपंचमी पर शेषावतार मंदिर में दर्शन पूजन करने से पूरे साल सर्पदंश का नहीं रहता भय।राम की पैड़ी स्थित नागनाथ मंदिर में भी उमड़ी भारी भीड़। नागपंचमी की दृष्टिगत सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम। आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर लगातार कर रहे हैं सुरक्षा की मॉनिटरिंग।
[29/07, 10:25 am] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या
आज से श्रद्धालुओं को झूले पर होंगे रामलला के दिव्य दर्शन। श्रद्धा भक्ति और सौंदर्य का यह अनुपम संगम आने वाले दिनों में रामनगरी को भक्तिरस से करेगा सराबोर।आज से हर दिन रामलला का होगा विशेष श्रृंगार। रोजाना परिसर में ही सजेगी सांस्कृतिक संध्या। रामलला 4 फीट ऊंचे चांदी के झूले पर विराजमान होकर देंगे भक्तों को दर्शन। रक्षाबंधन तक नित्य झूले पर ही श्रद्धालु रामलला के कर पाएंगे दर्शन। नाग पंचमी के दिन नए वस्त्र, फूल और आभूषणों से अलंकृत रामलला झूले पर किये गए विराजित। आज रामलला को अर्पित किए जाएंगे 56 प्रकार के भोग। रोजाना रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक कलाकार भजन व कजरी गीतों की देंगे प्रस्तुति।
[29/07, 12:12 pm] Vasudev Yadav: ब्रेकिंग
अयोध्या।
डोगरा रेजीमेंट सेंटर के एमटी पार्क में घास काटने वाली मशीन से घास काट रहे लांस हवलदार की मौत, घास काटने वाली मशीन में उतरा करेंट, करेंट से हुए मौत, सुबह लगभग 7:00 बजे हुई घटना, 5 मराठा लाइट रेजीमेंट यूनिट में लांस हवलदार पद पर तैनात था 37 वर्षीय नितेश गाटे, महाराष्ट्र के अकोला जनपद का रहने वाला था नितेश गाटे।
More Stories
कानपुर नगर29जुलाई25*कानपुर लूट की शिकार हुई महिला को अभी तक नहीं मिला न्याय,आरोपी क्षेत्र में बेख़ौफ़*
मिर्जापुर:29 जुलाई 25 *खंड विकास अधिकारी ने की बैठक*
सहारनपुर29जुलाई25*नापतोल विभाग की कार्रवाई के बाद कोर्ट ने जारी किए गैर जमानती वारंट कई गिरफ्तार…*