अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या26नवम्बर23*मेला के साथ हुआ राम लीला का समापन
भेलसर(अयोध्या)पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सरैठा में आयोजित 10 दिवसीय श्री रामलीला का समापन हुआ।
बीते शुक्रवार को नारंतक वध,तरनी सेन वध,रावण वध,विभीषण राजतिलक की सीन दिखाई गई तथा कल रावण वध के उपरांत मेले का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से दुकानदार पहुंचे। कार्यक्रम में रुदौली विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता कामाख्या भवानी चेयरमैन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अनित शुक्ला ने पहुंचकर कार्यक्रम के आयोजनकर्ता तथा समस्त कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कार्यक्रम को खूब सराहा।रावण वध के साथ तमाम मेला दर्शको द्वारा जय श्री राम के नारों से पूरा पांडाल गुंजायमान हो गया। आदर्श श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष नितेश सिंह ने सपा नेता अनित शुक्ला को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों तथा कमेटी के सभी सदस्यों को कार्यक्रम पूर्ण रूप से सफल कराने में सहयोग देने के लिए आभार जताया।
More Stories
दिल्ली 2 नवम्बर 26*8वा वेतन आयोग की अंतिम सिफारिश जनवरी 2027 तक आने की पूरी संभावना….
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?