अयोध्या26जुलाई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें
[26/07, 5:09 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
मोबाइल से जान से मारने की धमकी देने के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
भेलसर(अयोध्या)मोबाइल से जान से मारने की धमकी देने वाले युवक पर थाना बाबा बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना बाबा बाजार के ग्राम बहापुर निवासी अनवरी ने थाना बाबा बाजार में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को लगातार चंद्रामऊ मंगा निवासी इरफान और सलमान अपने मोबाइल से जान से मारने की धमकी देते है। दामाद व बेटी को भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे है।जबकि दामाद बेटी सूरत में रहते हैं।मोबाइल कॉल की रिकॉर्डिंग होने की जानकारी पुलिस को दी है।थानाध्यक्ष थाना प्रभारी बाबा बाजार शैलेन्द्र आजाद ने बताया कि मोबाइल पर धमकी देने वाले दोनों भाइयों इरफान,सलमान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
[26/07, 5:15 pm] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार
विवाहिता ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दिया शिकायती पत्र
मुक़दमा दर्ज
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र के ग्राम कापा में आएदिन पति की पिटाई से परेशान महिला ने पति के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली रुदौली के ग्राम कोपाकाप की अफसर जहां ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि 17 जुलाई 25 को सुबह करीब 11 बजे उसके पति इस्तियाक पुत्र मोहम्मद बक्स ने घरेलू विवाद के चलते उसे मां-बहन की गालियां दीं और डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसे जान से मारने की धमकी दी गई।कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी ५ मई २६**पूर्व प्रधान की मौत के बाद परिवार में मचा कोहराम*
कानपुर नगर ५ मई २६*गांजे की हरियाली में उगते सूरज को अरौल पुलिस ने देर रात डूबा दिया,,*
मथुरा 5 मई 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*