अयोध्या25मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ खास खबरें
[25/05, 4:53 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
लड़की से छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया लड़का। स्थानीय लोगों ने की पिटाई। लड़का मांगता रहा माफी। दोबारा नहीं होगी ऐसी गलती। कोतवाली रुदौली के टेढ़ी बाजार मोहल्ले का मामला। रुदौली के ही कोठी मोहल्ले का रहने वाला है पकड़ा गया युवक। पुलिस के मुताबिक मानसिक रूप से परेशान है युवक। मानसिक केंद्र गोरखपुर में चल रहा इलाज। 1 महीने पहले आया है रुदौली। पुलिस को तहरीर का इंतजार।सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो वायरल।
[25/05, 4:54 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टीने भी शुरू की तैयारी।
मकबरा स्थित कार्यालय पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक।
सभी को दिए गए निर्देश। बूथ स्तर पर लोग शुरू करें तैयारी।
2027 में बीएसपी को बहुमत में लाकर मायावती को बनाना है मुख्यमंत्री।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बयान।राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर पूरे प्रदेश में बीएसपी के पदाधिकारी व सभी लोग बूथ वाइज क्षेत्र में जा रहे हैं। तैयार किया जा रहा है भाईचारा। सर्व समाज के लोगों को इकट्ठा करके वहीं पर बूथ और सेक्टर कमेटी का हो रहा है गठन।
पिछड़ा वर्ग भाईचारा संगठन भी हुआ सक्रिय।
बामसेफ एक बार फिर सक्रिय। बामसेफ अपनी तैयार करी अलग टीम।
बहुजन वैलेंटियर प्रकोष्ठ को भी किया गया सक्रिय।
2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के गठबंधन से पूर्ण बहुमत में आएगी बहुजन समाज पार्टी।
[25/05, 4:54 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी को डंपर ने मारी जोरदार टक्कर, SI घायल।इनायतनगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। देर रात करीब 02:50 बजे, दुर्घटनाग्रस्त डंपर की सूचना पर मौके पर पहुंची इनायतनगर पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को एक अन्य डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन हाईवे की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त डंपर के पास जा टकराई। हादसे में पुलिस विभाग के दरोगा उत्कर्ष घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। घायल SI का इलाज मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग ने उत्कर्ष के परिवार को अयोध्या बुला लिया है। वहीं दुर्घटना के बाद डंपर चालक को पुलिस ने मौके से ही हिरासत में ले लिया है, और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है।
[25/05, 4:54 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
भदरसा में तिरंगा यात्रा स्थगित। नगर पंचायत का भाजपा से चुनाव लड़े नगर के प्रमुख व्यवसाई मनोज गुप्ता का बिजली के करेंट से मौत। भाजपा नेता की मौत के बाद स्थगित की गई तिरंगा यात्रा। आज शाम 4 बजे भदरसा में निकलनी थी तिरंगा यात्रा।
[25/05, 4:54 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में संविदा विद्युत कर्मियों का 34वें दिन भी धरना जारी।मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने संविदा कर्मियों के खिलाफ जारी किया साढे 5 करोड रुपए का नोटिस। नोटिस में धरना प्रदर्शन में उच्च तीव्रता के लाउडस्पीकर का किया जा रहा प्रयोग। विभागीय कार्य हो रहा बाधित। राजस्व का हो रहा नुकसान। अभिलंब धरना करें स्थगित नहीं तो 23 से 31 अप्रैल तक 50 लाख रुपए प्रतिदिन व 1 से 20 मई तक प्रतिदिन 10 लाख हिसाब से होगी क्षतिपूर्ति की वसूली। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने चल रहा है धरना प्रदर्शन। जनपद में एक माह पर्व 200 से अधिक संविदा विद्युत कर्मियों को बिना नोटिस किया गया है बाहर। नौकरी पर वापस लेने के लिए संविदा कर्मी कर रहे हैं धरना प्रदर्शन।
[25/05, 4:54 pm] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत, इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा शाहगंज संपर्क मार्ग पर हुआ हादसा,टक्कर के बाद डीसीएम चालक डीसीएम समेत हुआ फरार,युवक की रनापुर निवासी इरफान पुत्र इस्लाम के तौर पर हुई पहचान, भरत कुंड पेप्सी डिपो में काम करता था मृतक इरफान, परिजनों ने डीसीएम चालक के खिलाफ दिया तहरीर, इनायतनगर थाना क्षेत्र के शाहगंज कुचेरा संपर्क मार्ग का मामला।

More Stories
कौशाम्बी 19 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ खास खबरें
कौशाम्बी 19 मार्च 26*डायट में आईसीटी प्रशिक्षण के पंचम सोपान का समापन*
जयपुर19 मार्च 26*अजमेर में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, खेत में बने गोदाम व घर से 512 गैस सिलेंडर जब्त,