April 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या24फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या24फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

अयोध्या24फरवरी24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें

[24/02, 8:20 am] Basudev Yadaw Ayodhya: औरैया ब्रेकिंग

-रिश्वत लेने का एक और वीडियो वायरल

-मुख्य चिकित्सा अधिकारी का वीडियो वायरल

-चिकित्सा विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर

-कभी बाबू तो कभी अन्य के रिश्वत लेने के हो रहे वीडियो वायरल

-इस बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील वर्मा का रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल

-वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

-मामले को दबाने में जुटा स्वास्थ्य महकमा

-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी योगी सरकार की साख पर लगा रहे चूना
[24/02, 12:09 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *नियावां व चौक क्षेत्र में आज पांच घंटे बाधित रहेगी विधुत आपूर्ति*

लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के अयोध्या बाईपास सेक्शन के बूथ नंबर चार पर स्थित 11 केवी परिवर्तक, 11 केवी व एचटी लाइन का विस्थापन होना है। यह कार्य एनएचएआई की ओर से कराया जाना है। ऐसे में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नियावां और चौक के लिए 132 केवी दर्शन नगर विद्युत उपकेंद्र से पोषित 33 केवी नियावां लाइन की विद्युत आपूर्ति आज सुबह 11 से सायं चार बजे तक पूर्ण व आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 33 केवी लाइन से संबंधित चौक से जुड़े इलाकों में भी यही स्थिति रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने दी है।
[24/02, 12:09 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *यूपी में 7 साल बाद 25 फरवरी को राहुल अखिलेश दिखेंगे एक साथ*

आगरा में कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव

इस यात्रा के जरिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के लिए भी देंगे संदेश
[24/02, 12:09 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।

हत्या के मामले में फरार चल रहे 2 अभियुक्त अरेस्ट

अभियुक्तों को यूपी STF, गुजरात क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

हत्या के मामले में रामदयाल पांडे चल रहा था फरार

महिला की हत्या में विजय बहादुर चल रहा था फरार

पुलिस ने थाना खंडासा क्षेत्र से आरोपी को किया अरेस्ट

गुजरात की सूरत में दर्ज था दोनों पर हत्या का मुकदमा

दोनों को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार
[24/02, 12:13 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *अयोध्या में NH के पांच स्थानों पर भाकियू खड़ा करेगी ट्रैक्टर*
24 फरवरी अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन के आवाहन पर दिल्ली आंदोलन के समर्थन में 26 फरवरी 24को पूरे काशीनाथ, अरुकुना बाजार, गनौली, मया बाजार, सेवरा मोड कुल पांच स्थानो पर भारतीय किसान यूनियन द्वारा ट्रैक्टर खड़ा करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा एडवोकेट ने कहा कि मया बाजार थाना महाराजगंज में मोहम्मद अली, महेंद्र वर्मा, सरबजीत वर्मा ,सती प्रसाद वर्मा, संतोष वर्मा, व जगदीश यादव के नेतृत्व में, पूरे काशीनाथ थाना कैंट में देवी प्रसाद वर्मा, राम गणेश मौर्य भागीरथी वर्मा, विकास वर्मा के नेतृत्व में, अरुकुना बाजार थाना रौनाही में सूर्यनाथ वर्मा ,दशरथ सिंह ,प्रेम शंकर वर्मा के नेतृत्व में गनौली थाना पटरंगा में शंकरपाल पांडे, रवि शंकर पांडे, भोला सिंह टाइगर, राजकुमार यादव, रामू चंद विश्वकर्मा के नेतृत्व में, सेवरा मोड थाना इनायतनगर में राजेश मिश्रा, राजदेव यादव ,वेद प्रकाश पांडे ,बाबूराम तिवारी, राम सुमेर भारती के नेतृत्व में ट्रैक्टर खड़ा किया जाएगा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सभी स्थानों पर कार्यकर्ता /पदाधिकारी अपने सुविधानुसार प्रातः 11:00 बजे तक पहुंचेंगे और राष्ट्रीय राजमार्ग की एक लेन जो दिल्ली को जा रही है पर बाई तरफ अपना ट्रैक्टर खड़ा करेंगे। कहीं भी रोड जाम नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता ,पदाधिकारी व किसान एक स्थान पर बैठकर पंचायत करेंगे। आने जाने वाले यात्रियों को ट्रैक्टर खड़ा करने का कारण सरकार की तानाशाही, आंदोलनकारी पर उत्पीड़न एवं क्रूरता व किसान समस्या समाधान न करना बताएंगे। *शाम 4:00 बजे कृषि को विश्व व्यापार संगठन WTO से बाहर रखने की मांग को लेकर WTO का पुतला फूंका जाएगा*
[24/02, 12:13 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या

नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद आज अयोध्या के दौर पर, करेंगे राम लला का दर्शन पूजन, परिवार सहित पहुंच रहे हैं अयोध्या,आज सुबह 11:30 पर पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट, अयोध्या धाम पहुंचकर करेंगे राम लला का दर्शन पूजन।
[24/02, 1:25 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद पहुंचे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने किया स्वागत, स्थानीय भाजपा नेता भी रहे मौजूद, एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए हुए रवाना, करेंगे राम लला का दर्शन पूजन, परिवार सहित पहुंचे हैं अयोध्या।
[24/02, 1:25 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *बडी खबर*

*जिला कासगंज में बड़ा हादसा -*

तालाब में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली। करीब *15 लोगों की मौत हुई।* ये सभी लोग आज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तालाब से अस्पताल तक लाशों का ढेर लगा।
[24/02, 1:25 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: कासगंज में बड़ा सड़क हादसा

कासगंज सड़क हादसे का सीएम ने संज्ञान लिया

गंभीर घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक मदद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का एलान किया

Taza Khabar