अयोध्या24दिसम्बर23*पीएम के आगमन से पूर्व प्रचार होर्डिंग्स की लगेगी झड़ी
अयोध्या। मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल ने जनपद के वरिष्ठ अधिकारी, नगर आयुक्त आदि के साथ आवश्यक बैठक कर निर्देश दिया है कि मा0 प्रधानमंत्री जी का दिनांक 30 दिसम्बर 2023 का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है इसमें मुख्य रूप से प्रचार प्रसार की होर्डिंग्स आदि सूचना विभाग, नगर निगम, संस्कृति, पर्यटन विभाग आदि द्वारा लगाये जाने है इसमें मुख्य रूप से उक्त विभाग के अधिकारी ऐसा सुनिश्चित करें कि मा0 प्रधानमंत्री के रैली स्थल एवं भ्रमण मार्गो एवं शहर में कहीं पर भी सड़क खोदकर या टाइल्स हटाकर होर्डिंग्स न लगाये जाये तथा होर्डिंग्स निश्चित आकर एवं उचित मानक के अनुसार लगायी जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय कि वह कभी गिरने न पाये और होर्डिंग्स से कोई मार्ग पर आवागमन बाधित न हो। इसमें जनप्रतिनिधि एवं जनसामान्य भी सहयोग करें और इसमें सम्बंधित विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होर्डिंग्स समय से स्थापित हो तथा कोई समस्या हो तो मेरे कार्यालय को बताया जाय। सम्बंधित विभाग के अधिकारी अपने विभागाध्यक्ष से बात कर 26, 27 व 28 दिसम्बर 2023 तक कार्य पूरा करायें। यहां पर होर्डिग्स का पट किसी प्रकार की क्षति न हो यदि पट किसी प्रकार की क्षति होती है तो उसे तत्काल बदलवाने की व्यवस्था पूर्व से सुनिश्चित करें तथा स्थापना से कार्यक्रम समाप्ति तक उसे तत्काल ठीक किया तथा सम्बंधित प्रचार एजेंसी मुख्य रूप से बाईपास मार्ग, भक्ति पथ, धर्म पथ, राम पथ, श्रीराम जन्मभूमि पथ पर अपने कर्मचारियों को तैनात रखे। ताकि होर्डिंग्स के पट पर कोई क्षति हो तो तत्काल बदला जा सकें, इसमें सूचना एवं नगर निगम के अधिकारी व स्थानीय लोगों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील करें।
—————

More Stories
पूर्णिया बिहार25अप्रैल26* पूर्णिया की मिट्टी से निकलेगा अगला चैंपियन, लियाकत अली का ऐलान
लखीमपुर खीरी26 अप्रैल26*बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने गेहूं खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं
पंजाब26 अप्रैल 26*कहीं एक दिन में 50 विधायक न बदल जाएं… AAP के सात सांसद बीजेपी के हुए साथ तो कांग्रेस ने केजरीवाल को चेताया*