अयोध्या से अब्दुल जब्बार की खास रिपोर्ट
अयोध्या23मार्च25*84 कोसी परिक्रमा मार्ग से जुड़ेगा कामाख्या धाम : रामचंद्र यादव
भेलसर(अयोध्या) : नगर पंचायत मां कामाख्या के वार्ड मेधा ऋषि नगर स्थित मां सिद्धेश्वरी मंदिर में होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। रविवार को आयोजित समारोह में फूलों की होली खेली गई, तो कुछ कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया।
उत्सव की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई।मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव का भव्य स्वागत नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ल व भाजपा नेता तेज तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने किया।
विधायक ने कहा कि मां कामाख्या नगर पंचायत विकास की नई इबारत लिख रही है।84 कोसी परिक्रमा मार्ग से कामाख्या धाम को जोड़ा जा रहा है। इसी वर्ष जिले का पहला जैविक पार्क यहां बन कर तैयार हो जायेगा। पार्क बनने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढोत्तरी होगी। मेधामुनि आश्रम का सुंदरीकरण व पर्यटन विकास कार्य भी पूरा होने वाला है। चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल ने नगर पंचायत की तरफ से कराए जा रहे विकास कार्यों को गिनाया। कार्यक्रम का संचालन तेज तिवारी ने करते हुए फगुआ गीतों से लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर पंकज यादव, जमुना प्रसाद, निर्मल शर्मा, तबरेज अहमद, जंग बहादुर यादव, लवकुश शुक्ल, राकेश तिवारी, अजय शुक्ल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*