अयोध्या23मार्च25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[23/03, 10:01 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *जिले में 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू*
आगामी दिनों पड़ने वाले त्योहारों, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों के चलते जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने 15 मई तक निषेधाज्ञा लागू की है। जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी दिवसों में विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा जिले में धरना, प्रदर्शन, जुलूस, पदयात्रा इत्यादि द्वारा अथवा अन्य प्रकार के अविधिक, असामाजिक, किया कलापों एवं कार्यक्रमों से शांति व्यवस्था भंग की आशंका है। साथ ही आगामी अवधि में अलविदा की नमाज, ईद-उल फितर, रामनवमी मेला, महावीर जयंती, डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म दिवस, गुड फ्राइडे, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा समेत अन्य पर्व भी हैं। ऐसी स्थिति में जिले में लोक, शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था एवं जन सुरक्षा बनाए रखना अति आवश्यक है। इसके लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए कानून व्यवस्था सामान्य बनाये रखने की दृष्टि से जनपद की सम्पूर्ण सीमा में इसके निषेधाज्ञा लागू की जाती है।
[23/03, 10:01 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *84 कोसी परिक्रमा के लिए 12 अप्रैल को रवाना होंगे साधु-संत*
अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा 84 कोसी परिक्रमा के लिए हजारों की संख्या में संतों का जत्था 12 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम से मखौड़ा धाम के लिए प्रस्थान करेगा। 13 अप्रैल को सुबह चार बजे विधि विधान पूर्वक अनुष्ठान के बाद यात्रा प्रारंभ होगी और वैशाख शुक्ल सप्तमी 4 मई को यह यात्रा अयोध्या में रामकोट की परिक्रमा के साथ समाप्त होगी।हनुमान मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय भगवा ध्वज देकर इस यात्रा को रवाना करेंगे। 21 दिन की यात्रा में पड़ाव लेते हुए पूरा किया जाएगा। इसके लिए विशेष रथ को तैयार किया गया है। जिसमें राम के दरबार के साथ डिजिटल रामायण दिखाए जाने की व्यवस्था भी शामिल है।
[23/03, 10:01 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त लॉकर की व्यवस्था करा रहा ट्रस्ट*
रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर में यात्री सुविधाओं की व्यवस्था को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। परिसर में जहां यात्रियों के सामान रखने के लिए अतिरिक्त अस्थाई काउंटर बनाए जाने के साथ 10 हजार से अधिक लोगों के सामानों को रखने के लिए लॉकर व्यवस्था होगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन और पानी भी उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। ट्रस्ट आने वाले श्रद्धालुओं को रोकने के लिए तीर्थ क्षेत्र पुरम में व्यापक प्रबंध कर रहा है। सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने शनिवार को बताया कि रामनवमी पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की अच्छी व्यवस्था की जा रही है। ट्रस्ट श्रद्धालुओं को रोकने के लिए तीर्थ क्षेत्र पुरम में व्यवस्था बना रहा है। जिसमें 1000 से अधिक श्रद्धालु रात्रि में रुक सकते हैं। राम मंदिर में भी दर्शन के लिए सुगम व्यवस्था बनाई जा रही है। दर्शन करने के बाद श्रद्धालु जब निकास मार्ग से बाहर जाएंगे। वहां पर उनके भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी उपलब्ध होगी।
[23/03, 10:01 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्यावासियों को एक और बड़ी सौगात।अब अयोध्यावासी भी ले सकेंगे आईपीएल, रणजी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट व अन्य खेलों का आनंद।जल्द अयोध्या में भी होंगे स्टार खिलाड़ियों के दीदार।अयोध्या का डाबासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम 80% बनकर हुआ तैयार। 2 महीने में खेल विभाग को होगा स्थानांतरित। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, हॉकी वालीबॉल जैसे खेलों का आनंद ले सकेंगे अयोध्या वासी।डाबासेमर स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी अंतरराष्ट्रीय खेल की प्रतियोगिताएं।क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या चंचल मिश्रा ने दी जानकारी।
[23/03, 12:26 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग,
*सूत्रों से बड़ी खबर*
मिल्कीपुर, अयोध्या।
इनायत नगर थाना क्षेत्र की कुचेरा बाजार में बिक रहा है गांजा, छोटी-छोटी दुकानों से पैकेट बनाकर बेचा जा रहा है गांजा, गांजे की तलाश में सुबह शाम घूमते हैं बाजार में नशेड़ी, युवाओं को भी लग रही है गांजे की नसें कि लत,आपको बता दे की थाने से 2 किलोमीटर दूर है कुचेरा बाजार।
[23/03, 12:29 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या। व्यापारियों ने किया प्रेस वार्ता। उडुपी होटल ग्रुप पर जताया आक्रोश। कहा कि गरीब व्यापारियों का हो रहा शोषण। मामला श्रृंगार हॉट शुकुल मंदिर का। पुराने किराएदार आशीष मिश्रा, संतोष गुप्ता, आलोक निगम का। पीड़ितों ने जिला प्रशाशन से न्याय की लगाया गुहार।
[23/03, 12:37 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या। रामपथ शुकुल मंदिर निकट कोतवाली अयोध्या में दुकानदारों को दुकान न दिए जाने से नाराज़ दुकानदारों ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन से हस्ताक्षेप की मांग की। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि हाईकोर्ट की गाइडलाइन का स्थानीय पुलिस प्रशासन नहीं करा रहा है कंपलायंस। कोतवाल के सामने हुआ था दुकानदारों से लिखित समझौता के बावजूद नहीँ मिल पा रहा है कब्ज़ा। दुकानदार पंकज सर्राफ, अधिवक्ता आशीष मिश्रा, कृष्ण कुमार निगम और राम नरेश मिश्रा के समर्थन में आए व्यपारी नेता नन्द कुमार नंदू ने कहा जिला प्रशासन पूरे मामले को le संज्ञान में और दुकानदारों को दिलाये कब्ज़ा। लिखित समझौता के आधार पर दुकानदारों को मिले न्याय।

More Stories
नई दिल्ली2जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर नई दिल्ली की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली2जून2026*Supreme Court of India में मंगलवार, 2 जून को पांच नए जजों की नियुक्ति हुई.
सुल्तानपुर2जून2026*सराहनीय कार्य महिला थाना जनपद सुलतानपुर*