अब्दुल जब्बार
अयोध्या22नवम्बर24*दिव्यांग बच्चों की देखभाल एंव जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन
भेलसर(अयोध्या)खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुदौली में दिव्यांग बच्चों की देखभाल करने एवं उनसे जुड़ी सुविधाओं के बारे में जागरूक करने हेतु पुनः दूसरी बार अभिभावक गोष्ठी का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रुदौली में खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम की प्रेरणा से आयोजित किया गया। आयोजित गोष्ठी में स्पेशल एजुकेटर रविन्द्र कुमार प्रजापति व अशोक कुमार यादव ने अपने -अपने विचार प्रकट किए।
प्राथमिक विद्यालय खैरनपुर की शिक्षिका सरोज भारती ने सभी अभिभावकों से अपने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का अनुरोध किया और छः वर्ष से कम आयु के श्रवण दिव्यांग बच्चों के निशुल्क काकलिया इंप्लांट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में श्री स्वामीनाथ के द्वारा दिव्यांग बच्चों को शिक्षा विभाग द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं के बारे जानकारी प्रदान कराया गया। इस अवसर पर राम नरेश,मीनावती,सुशील कुमार, अमरीका,उमेश कुमार,शीतला प्रसाद,श्रीचंद, हनुमान प्रसाद,राजेश कुमार सहित दर्जनों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।अंत में बी.आर.सी.कार्यालय के श्री डी.एन.मिश्रा ने गोष्ठी में आए हुए सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया