अयोध्या20फ़रवरी26*हाईवे पर बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने किया बेनकाब
दो आरोपी ग्रिफ्तार
भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रूदौली क्षेत्र में हाईवे पर बुजुर्ग महिलाओं से लूट और टप्पेबाजी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का रूदौली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कोतवाली रूदौली पुलिस ने “अभियान त्रिनेत्र” के सीसीटीवी नेटवर्क की मदद से तीन वारदातों का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत ने बताया कि 19 जनवरी को बाबा बाजार क्षेत्र में 85 वर्षीय महिला से नाक का बूंदा छीना गया। 31 जनवरी को कोठी (बाराबंकी) में 75 वर्षीय महिला से पर्स व मटर माला ठगी गई।14 फरवरी को रूदौली में 75 वर्षीय महिला से फिर नाक का बूंदा झपट लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिलेश उर्फ धुनधुन व नईम अहमद ग्राम बिरौली, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी के निवासी हैं।बताया कि अभियुक्त गण के पास से 02 नाक के बूंदे, 01 मटर माला, 01 पर्स, 02 आधार कार्ड की छाया प्रतियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।बताया कि दोनों अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और विभिन्न धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।क्षेत्राधिकारी आशीष निगम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के दम पर यह सफलता मिली।

More Stories
लखनऊ 14 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,
कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026**कानपुर देहात नगर पंचायत रानियां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती*