अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या20नवम्बर23*बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
भेलसर(अयोध्या)बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैमसी मोड़ पर रविवार को बाइक और साइकिल में जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवा पहुंचाया।जहां युवक हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
ग्राम आनंदी पांडेय पुरवा मजरे बिहारा निवासी राम अभिलाख (45) पुत्र ब्रह्मादीन रविवार को साइकिल से मां की तेरहवीं का कार्ड बांटने जा रहा था।जैसे ही वह सैमसी मोड़ पर पहुंचा वैसे ही सामने से आ रहे चंद्रा मऊ निवासी राहिल की बाइक साइकिल से भिड़ गई।इस हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

More Stories
राँची झारखंड3अगस्त26*.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र विरोध प्रदर्शन का आज 10वां दिन
लखनऊ3अगस्त26*उत्तर प्रदेश में 5 से 18 अगस्त तक होगा निःशुल्क राशन का वितरण, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश*
कानपुर देहात 3 अगस्त 2026**बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रोस्टरवार ड्यूटी निर्धारित*