November 17, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या20जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

अयोध्या20जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

अयोध्या20जून24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की प्रमुख खबरें

[20/06, 2:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: वृद्ध साधुवेशधारी का मिला शव, शिनाख्त नहीं

भीषण गर्मी और तपिश के बीच अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बुधवार को एक वृद्ध साधुवेशधारी का शव मिला है। जीआरपी अयोध्या कैंट के प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के गले में रूद्राक्ष माला, दाहिने हाथ में शुब तिवारी गुदा हुआ है। शरीर पर शेरा लिखी कत्थई रंग की बनियान, मटमैले रंग की सदरी व पीले रंग का धोती मिली है। शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
[20/06, 2:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: 22 व्यापारियों को सौंपी दुकानों की चाभी

अयोध्या। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने टेढ़ी बाजार पूर्वी के 17 व्यापारी व पश्चिमी के पांच व्यापारियों को दुकानों की चाबी देकर कब्जा दिया गया। अब तक चारों व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में 214 लोगों को कब्जा दिया जा चुका है। कब्जा लेने वालों से अपील की जा रही है कि वह जल्द से जल्द दुकानों का संचालन शुरू कराएं।
[20/06, 2:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *महंत के जन्मोत्सव में आज जुटेंगे राजनेता और धर्माचार्य*

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में गुरुवार को देश भर से संत धर्माचार्यों का जमावड़ा होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, दक्षिण भारत के प्रमुख पीठाधीश्वर के साथ हरिद्वार, प्रयागराज, मथुरा, वृंदावन, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश से भी संत-महंत पहुंचेंगे। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी, आचार्य प्रमोद कृष्णन, विहिप से दिनेश कुमार, चंपत राय, उड़ाप्पी पीठाधीश्वर विश्वतीर्थ प्रसन्नाचार्य, मुम्बई से स्वामी गोविंद देव गिरी भी शामिल होंगे। मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बुधवार को बताया कि संत सम्मेलन को लेकर तैयारी हो गई है। 14 जून से भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सम्मेलन में साधु-संत राष्ट्र चिंतन करेंगे। धर्म रक्षा के लिए हमें अपने आपको कैसे मजबूत करना है इस पर भी मंथन किया जाएगा। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मणिरामदास छावनी में हर वर्ष आयोजित जन्मोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर हार के कारण जन्मोत्सव कार्यक्रम से दूरी बना रखी है। हालांकि इस मामले पर मणिराम दास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने बताया कि कई महत्वपूर्ण कार्यों में लगे हुए हैं। इस आयोजन की सूचना उन्हें भी दी गई है। समय निकलने पर जरूर आएंगे।
[20/06, 2:06 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *10 जुलाई तक करें प्रशिक्षण के लिए आवेदन*

उद्योग व उद्यम प्रोत्साहन से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, राजमिस्त्री, हलवाई, धोबी ट्रेडो में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त अमरेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह प्रशिक्षण 10 दिवसीय होगा। इसके लिए आवेदन राज्य सरकार की वेबसाइट diupmsme. upsdc.gov.in पर 10 जुलाई तक किया जा सकता है।
[20/06, 2:12 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: UGC-NET की परीक्षा रद्द, गड़बड़ी की शिकायतों पर बड़ा एक्‍शन, CBI को सौंपी जांच, फिर से होगा एग्‍जाम,

Taza Khabar