अयोध्या19जुलाई24*आगामी त्यौहारों गुरु पूर्णिमा, कावड़ यात्रा, सावन झूला मेला के चलते अयोध्या में अभी से ही सुरक्षा व्यवस्था सख्त।
अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में सुरक्षा बलों के जवानों ने अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन और अन्य क्षेत्रों में किया फुट मार्च। सुरक्षा बल के जवानों ने आमजन मानस में कराया सुरक्षा का सख्त एहसास। बताते चले कि अयोध्या में 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा मेला है। इसी के बाद से ही अयोध्या में कावड़ यात्रा सावन झूला मेला शुरू हो जाता है। अयोध्या के पांच मंदिरों में गुरु पूर्णिमा से ही सावन झूला मेला शुरू हो जाता है। इस बार राम मंदिर अयोध्या में बन गया है। इसलिए माना जा रहा है की भीड़ अधिक होगी। जिसके चलते अभि से ही अयोध्या में सुरक्षा बल के जवान फुट मार्च कर रहे हैं। आमजन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का एहसास करा रहे हैं। Visual….
More Stories
लखनऊ 7 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सहारनपुर 7 अक्टूबर 26 चिकित्सा सेवाओं को उपभोक्ता संरक्षण कानून के दायरे में रखने के फैसले का स्वागत
मुजफ्फरनगर 7 अक्टूबर 26*प्रदेशीय ताइक्वांडो में वंशिका ने बढ़ाया मुजफ्फरनगर का मान