अयोध्या17सितम्बर*एलएलबी की मुख्य परीक्षा 19 सितम्बर से विभिन्न केन्द्रों पर होगी
अम्बेडकर नगर के राजेश पाण्डेय लाॅ कालेज के परीक्षार्थियों की परीक्षा दूसरे केन्द्र पर होगी
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं 19 सितम्बर से शुरू होकर 01 अक्टूबर, 2022 तक चलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न जनपदों में कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। इसमें 16645 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पारदर्शी परीक्षा कराने का सभी केन्द्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान कर दिया गया। वही दूसरी ओर विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजेश पाण्डेय लाॅ कालेज के परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन किया। इन छात्रों की परीक्षा बाबा बरूआदास पीजी कालेज, परूइयाआश्रम, अम्बेडकरनगर में होगी।
परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय मुख्य परीक्षाएं 19 सितम्बर से प्रारम्भ हो रही है। जिसमें द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम, अष्ठम, दशम सेमेस्टर की परीक्षाएं विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा केन्द्रों दो से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में अम्बेडकर नगर के राजेश पाण्डेय लाॅ कालेज का एलएलबी का परीक्षा केन्द्र त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टाण्डा अम्बेडकर नगर बनाया गया था अपरिहार्य कारणों से परीक्षा केन्द्र में आंशिक संशोधन करते हुए राजेश पाण्डेय लाॅ कालेज, अम्बेडकर नगर के परीक्षार्थियों का परीक्षा केन्द्र बाबा बरूआदास पीजी कालेज, परूइयाआश्रम, अम्बेडकरनगर किया गया है। परीक्षा केन्द्र के परिवर्तन की अधिसूचना महाविद्यालय के प्राचार्य व केन्द्राध्यक्ष को अवगत करा दी गई है।
More Stories
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*दिल्ली चलो आह्वान पर तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में बोले डॉ॰ संजय निषाद*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 21 अक्टूबर 26*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया गया नमन,एसपी ने पढ़ा सीएम और डीजीपी का संदेश,*